व्यापारी के घर में घुसकर मारी गोली, आक्रोशित लोगों ने फूंकी पुलिस की जीप
अपराधियों की गोलियां राशिद के सिर में लगी, जिसके बाद वो फरार हो गए लेकिन घटना पर आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और पुलिस की गाड़ियां फूंक दी।
पटना। दिन पर दिन बिहार में अपराधियों के बेखौफ कारनामों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए जिस तरह घटना को अंजाम देते हैं उससे ये साबित हो गया है कि अब अपराधियों की आंखों में पुलिस का डर नहीं। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है जहां एक फर्नीचर व्यवसायी के घर में घुसकर अपराधियों ने गोलियों से हमला कर दिया। जिससे व्यवसायी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सीवान से आने-जाने वाले मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे।

जब इस बात की जानकारी नजदीकी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर भी पथराव करना शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस वाले अपनी जान बचाकर वहां से भागे फिर मामले की जानकारी जिले के वरीष्ठ पुलिस अधिकारी को मिली और पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया। तब जाकर स्थिति सुधरी। हालांकि अब तक लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पुलिस के वरीष्ठ अधिकारी ग्रामीणों को समझाते हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की बात बता रहे हैं पर ग्रामीण समझने को तैयार नहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महापुर के रहने वाले फर्नीचर व्यवसायी अपने घर में सोए हुए थे तभी कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग वहां दौड़े तब तक अपराधी फरार हो चुके थे और व्यवसायी राशीद की मौत हो चुकी थी। अपराधियों के द्वारा चलाई गोली से तीन गोलियां राशीद के सिर पर लगी थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नजदीकी पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर सीवान जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करते हुए हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस साथ-साथ अतिरिक्त बल के साथ कैंप कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications