बिहार: रात को आया था अपनी प्रेमिका से मिलने, गांव वालों ने पकड़ कर करा दी शादी

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। फिर क्या था खट-पट की आवाज होने पर गांव में जाग हो गई और दोनों रंगे हाथों पकड़े गए। पकड़े जाने के बाद प्रेमी युगल ने शादी करने के लिए हां कर दी। फिर क्या था गांव वालों ने दोनों की शादी शिव मंदिर में करा दी। जिसके साक्षी बने गांव के मुखिया, सरपंच और सैकड़ो गांवासी। यह मामला बिहार के नालंदा जिले का है।

Villagers arranged marriage of Lovers couple in nalanda

नानंद पंचायत की मुखिया मीना कुमारी ने बताया कि परबलपुर के बाणा बिगहा गांव निवासी रोहित कुमार रात में प्रेमिका से मिलने नानंद आया था। सुबह ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पूछताछ करने लगे। युवक वर्द्धमान महावीर मेडिकल कालेज पावापुरी में कंप्यूटर आपरेटर है। दोनों की रजामंदी को देख मुखिया मीना कुमारी, उप मुखिया मुन्नी देवी सहित सैंकड़ों ग्रामीणों के सामने नानंद गांव के शिव मंदिर में विधि विधान के अनुसार शादी रचाई गयी। इस दौरान सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।

युवक ने बताया कि दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मोबाइल पर मिस काल से प्यार की शुरूआत हुई। फिर बात का सिलसिला चल पड़ा और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+