बहू राजश्री के साथ चक्की में अनाज पीसते राबड़ी देवी का वीडियो वायरल, तेजस्वी की पत्नी की हो रही तारीफ़
Rabri Devi Viral Video: बिहार में तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी तेज़ हो चुकी है। पक्ष और विपक्ष के नेता संबंधित जिलों में चुनावी सभा करने में व्यस्त हैं। वहीं राजद नेता और लालू परिवार के लोग भी जमकर चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में राजद सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री चक्की में अनाज पीसते हुए नज़र आ रही है। वीडियो कब का है इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर राजद समर्थक इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव हाथ बंटाती दिख रही हैं। सास और बहू की केमेस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव की पत्नी भी ग्रामीण परिवेश और तहज़ीब को समझती हैं। यह एक सुखद पारिवारिक रिश्ता का उदाहरण है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि राबड़ी देवी चक्की में अनाज डालकर पीस रही हैं। बाद में उनकी बहू राजश्री (नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी) भी अपनी सास राबड़ी देवी की मदद करते हुए नज़र आ रही हैं। यह सास और बहू के मधुर रिश्ते की शानदार झलक है। यह बहुत ही सराहनीय है।
आपको बता दें कि मौजूदा समय मे लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ है। अभी पांच और चरणों के लिए मतदान बाकी है। इस बीच राबड़ी देवी और उनकी बहू राजश्री के इस वीडियो की बात राजद समर्थक चुनाव प्रचार में भी कर रहे हैं। चुनाव में इसका राजद को कितना फायदा मिला यह तो परिणाम से ही पता चल पाएगा।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications