Video: शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान फिसला CM नीतीश कुमार का पैर, स्टेज पर गिरे

CM Nitish Kumar Viral Video: शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार शिक्षक सम्मान समारोह और उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया औऱ वह स्टेज पर ही गिर गए। वहां मंच पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी थे। सुरक्षाकर्मियो ने सहारा देकेर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संभाला।

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षक सम्मान समारोह के बाद पटना सूनवर्सिटी के सीनेट हॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। दरअसल शिक्षक दिवस के मौके पर पटना विश्वविद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित की गई थी। इस दौरान ही नए सीनेट हॉल का भी उद्घाटन होना था।

Video CM Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को भी इस कार्यक्रम में बुलाया गया था। सीएम नीतीश कुमार सीनेट हॉल का उद्घाटन के करने स्टेज पर पहुंचे तो उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में वहां मौजूद अधिकारी ने सीएम नीतीश कुमार को संभाला।

Recommended Video

    Video: शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान फिसला CM नीतीश कुमार का पैर, स्टेज पर गिरे

    सुरक्षाकर्मियों द्वारा उठाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीनेट हॉल का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि इस दौरान 35 सेवा निवृत पटना विश्वविद्यालय शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

    21 शिक्षकों और कर्मचारियों को भी इनाम से नवाज़ा गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर फिसलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ से वायरल हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+