वैशालीः जीजा के भाई और दोस्त के साथ बैठी थी दो बहनें तभी आ पहुंचे लोग, करा दी मंदिर में शादी
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में दो प्रेमी जोड़ों की अजीबोगरीब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जिले के महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों प्रेमी जोड़े संदिग्ध परिस्थिति में बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के लोग पहुंच गए। फिर दोनों जोड़ों को पकड़ कर जबरदस्ती शादी करा दी गई।
तुलसी के पौधे का प्रेमी जोड़ों ने लगाया चक्कर
साथ ही मंदिर के पास मौजूद तुलसी के चबूतरे का दोनों प्रेमी जोड़ों ने बारी-बारी से सात फेर भी लगाएं। इस तरह दोनों जोड़ों की शादी संपन्न करा दी गई। बिना मूहर्त और बिना गाजे-बाजे और तामझाम के ही दोनों प्रेमी युगल की शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जीजा के भाई और उसके दोस्त के साथ थी लड़कियां
बताया जा रहा है कि पातेपुर की रहने वाली दोनों लड़की आपस में चचेरी बहन हैं। वहीं एक लड़का लड़कियों के बहनोई का भाई है जबकि दूसरा लड़का बहनोई के भाई का दोस्त है। दोनों लड़कियां घर से कॉलेज में आई थी। दोनों ही लड़कियां इंटर की छात्रा बताई जा रही हैं। इस दौरान दोनों जोड़े बगीचे में चले गए और एकांत में बैठ गए। इसी बीच गांव के लोगों ने देख लिया।
गांव वालों ने जबरदस्ती कराई शादी
बताया जा रहा है कि शक होने पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। फिर दोनों जोड़े प्रेमी युगल की जबरन शादी करा दी गई। उसके बाद दोनों प्रेमी युगल के शादी संपन्न होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल की करतूत को बताते हुए उनके परिजनों के हवाले कर दिया। लेकिन इस बीच शादी का यह वायरल वीडियो लोगों के बीच खूब चर्चित हो रहा है।
नाबालिग बेटी से रेप करने वाले बाप और साली से रेप करने वाले जीजा को 20-20 साल जेल