वैशालीः सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान हुआ हादसा, ससुर-दामाद की मौत

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले धनौती गांव में शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने के दौरान ससुर-दामाद की मौत हो गई। मौत की सूचना इलाके में फैलते ही सनसनी फैल गई। दरअसल, औघोगिक थाना क्षेत्र के धनौती गांव में उस समय कोहराम मच गया, जब ससुराल आये अजित पासवान साले के घर मे नवनिर्मित शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने के लिए टंकी के अंदर घुसे थे।

vaishali two people died in septic tank

जैसे ही सेंट्रिंग खोलना शुरू किया कि पूरा सेंट्रिंग ही ऊपर से अजित के शरीर पर गिर पड़ा। जिसके चलते अजित टंकी के अंदर ही बेहोस हो कर गिर गया, जिसे निकालने के लिए अजित के चचेरे ससुर शौचालय की टंकी में अंदर चले गए और वह भी वहीं बेहोश हो गए।

उसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से दोनों ससुर-दामाद को बाहर निकाला और भागे-भागे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच करते ही दमाद-ससुर दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दी और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+