बिहारः कार में सवार होकर 350 किलोमीटर दूर चल गया अजगर, बोनट खुला तो मचा हड़कंप

पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां वाल्मिकि नगर से पटना के सफर के दौरान कार के इंजन में अजगर मौजूद था। लेकिन इस बात की भनक पूरे सफर के दौरान कार में सवार किसी को भी लगी। करीब 350 किलोमीटर की दूरी पूरा करने के लिए 6 से 7 घंटे लगे लेकिन अजगर की मौजूदगी की खबर किसी को नहीं मिली। दरअसल, वाल्मीकिनगर भरियानी रिहायशी क्षेत्र निवासी रिटायर्ड शिक्षक मोहन प्रसाद श्रीवास्तव की कार के इंजन में एक अजगर जंगल से निकलकर घुस गया।

vaishali python travel 350 kilometres in car engine

जरूरी काम से जब कार मालिक पटना पहुंचे और उसके बाद कार की सर्विसिंग के लिए सर्विस सेंटर पर गए तो कार की बोनट खोलते ही मैकेनिक के होश उड़ गए। दरअसल, कार खोलने पर मैकेनिक को 7 फीट का अजगर दिखाई दिया। गैरेज में सर्विसिंग से पूर्व जब इंजन चेक करने के लिए मिस्त्री ने बोनट खोला तो उसकी नजर अजगर पर पड़ी।

अजगर को देखते ही मिस्त्री ने शोर मचाना शुरू कर दिया और थोड़ी देर में ही पूरे गैरेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वन निभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। कार के मालिक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मेरी कार गैरेज के अंदर रहती है. गैरेज के अंदर प्रवेश कर अजगर सांप ने कार में ही ठिकाना बना लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+