बिहारः होलिका की धधकती आग में युवक को जिंदा जलाने का वीडियो वायरल, आरोपित गिरफ्तार

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के महनार अनुमंडल अंतर्गत गोरीगामा गांव का एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो होलिक दहन के दिन का है। इस वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक युवक को धधकती आग में धकेलकर उसे जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस मामले में वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

vaishali police caught man who tried to kill victim in holika dahan

वायरल हो रहे इस वीडियो ने मानवीय संवेदना को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा की होलिका दहन के दौरान एक तरफ जहां आग धधक रही है। वहीं अचानक आरोपी युवक धधकती आग में पीड़ित शिव कुमार सहनी को धकेल दिया, जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित शिव कुमार सहनी आग में बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गया। तस्वीरों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक तरफ गांव के लोग होली गीत के मस्ती में डूबे है। वहीं दूसरी ओर उसी जगह पर होलिका दहन के धधकते आग में युवक को ढकेल दिया गया।

इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ युवक शिव कुमार सहनी गोरीगामा का ही निवासी है, जो आग में झुलसने के कारण जख्मी हो गया है। उसका अभी भी इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने जिस आरोपी युवक को पकड़ा है उसकी पहचान सुजीत कुमार साह के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला है पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है आरोपी युवक ने जान से मारने की नियत से उसे होलिका दहन के दिन धधकते आग में ढकेल दिया था। लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि किसी तरह उसकी जान बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+