Vaishali News: 'ग्रामीणों का अनोखा विरोध', सड़क पर गड्ढों में जमा हुआ बारिश का पानी, बो दिए धान के पौधे
Vaishali Unique Protest For Road News: बिहार के लगभग ज़िले के लोगों को ख़राब सड़को की शिकायत रहती है। रोड को बेहतर बनाने के लिए आपने लोगों के कई तरह विरोध प्रदर्शनों को भी देखा होगा। लेकिन आज हम आपको खराब रोड की वजह से परेशान जनता के अनोखे विरोध की खबर बता रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
बिहार के वैशाली ज़िले में लोगों ने खराब सड़कों को लेकर अनोखा विरोध किया है। सरकार की बदइंतज़ामी से परेशान जनता ने सड़क पर ही धान बो दिया। आप सोच रहे होंगे कि धान तो खेत में बोते हैं, सड़क पर बोने का मामला क्या है?

यह नज़ारा वैशाली जिले के अंधरावर चौक से अंबेडकर चौक महनार को जोड़ने वाली मेन रोड (सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र) बारिश के पानी की वजह से तालाब में बदल गया है। इस वजह से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।
सड़क की बदहाली से परेशान लोगों ने अनोखा विरोध दर्ज करते हुए अंधरावर चौक पर सड़क के पानी में धान रोप दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे पहले बदहाल सड़क में पानी जमा होने की वजह से मछली पालन के लिए भी आवेदन कर चुके हैं, लेकिन बदहाल व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की लंबाई 11 किलोमीटर की है। अंधरावर चौक से सहदेई बुज़ुर्ग रेलवे स्टेशन जाने के क्रम में सवारी से भरी टेम्पू आदी गड्ढे में पलट भी चुके हैं। अक्सर हादसे हो जाते हैं, लेकिन मजबूरी में लोगों और टेम्पू चालकों को इसी बदहाल सड़क से आना-जाना होता है। बारिश के दिनों में सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications