बिहार: मिड-डे-मील में निकले कीड़े तो प्रिंसिपल ने दिया गजब जवाब, बोले- 'विटामिन होता है, खो लो...'

बिहार: मिड-डे-मील में निकले कीड़े तो प्रिंसिपल ने दिया गजब जवाब, बोले- 'विटामिन होता है, खो लो...'

Vaishali News: मिड-डे-मील खाने से बिहार के भागलपुर में 200 से अधिक बच्चों की हाल ही में तबीतय खराब होने का मामला सामने आया है। तो वहीं, अब वैशाली (Vaishali) जिले के लालगंज अततुल्लाहपुर स्थित एक मिडिल स्कूल में मिड-डे-मील बाटने के दौरान कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। कीड़े निकले की जानकारी छात्रों ने प्रिंसिपल को दी तो उन्होंने बड़े ही अटपटा जवाब दिया। दरअसल, प्रिंसिपल ने कहा कि कीड़ों में विटामिन होता है, चुपचाप खा लो।

Vaishali News

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब छात्रों ने कीड़े युक्त मिड-डे-मील खाने से मना किया तो टीचर ने उनमें से एक छात्र का हाथ तोड़ दिया। जिसके बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ और इस मामले की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला लालगंज अततुल्लाहपुर स्थिति एक मिडिल स्कूल का है। यहां बच्चों को शनिवार 12 नवंबर को मिड-डे-मील परोसा गया था। इस दौरान छात्रों को चावल में कीड़े नजर आए। इस पर छात्रों ने आपत्ति जताई और इस मामले की शिकायत प्रिंसिपल मो. मिसवाउद्दीन से की।

कीड़े मिलने की शिकायत पर प्रिंसिपल मो. मिसवाउद्दीन ने छात्रों से कहा कि कीड़े में विटामिन होता है, चुपचाप खा लो। ऐसा जवाब सुनकर छात्र हैरान रह गए। इस दौरान छात्रों ने खाना खाने से साफ इनकार कर दिया। इस बात पर प्रिंसिपल मो. मिसवाउद्दी ने उनकी पिटाई लगानी शुरू कर दी। इतना मारा कि एक छात्रा का हाथ तक टूट गया। इसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया और छात्रा के परिजनों ने स्कूल आकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पूरा मामला शिक्षा विभाग के पहुंच गया।

शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम स्कूल भेजी। खबर के मुताबिक, टीम में शामिल शिक्षा पदाधिकारी परशुराम सिंह ने बच्चों से बात की और जिस छात्रा का हाथ टूटा था, उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी देखी। जांच टीम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले की अभी जांच चल रही है। छात्रा के साथ मारपीट का आरोप सही निकलता है कि तो प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+