वैशालीः मां ने पहले बच्चों का गला घोंटा फिर खुद को जिंदा जलाया, तीन मौतों से परिवार में मचा कोहराम

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के भिखनपुरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां ने पहले 2 बच्चों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद आग लगा कर खुदकुशी कर ली। तीन मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

Recommended Video

    वैशालीः मां ने पहले बच्चों का गला घोंटा फिर खुद को जिंदा जलाया, तीन मौतों से परिवार में मचा कोहराम
    vaishali mother killed herself afetr murder of her two children

    दरअसल, देसरी थाना क्षेत्र के भिखनपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मां ने अपने दो बच्चों की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली। आनन-फानन में परिजन दोनों बच्चों और आग से बुरी तरह जली महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले कर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

    उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के संबंध में परिजन बताते हैं कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। घर में महिला दोनों बच्चों के साथ थी तभी अचानक शरीर में आग लगा ली। किसी तरह से आग बुझाया। रूम में दोनों बच्चे बेसुध गिरे हुए थे। आनन-फानन में दोनों बच्चे और महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। क्योंकि मृतिका के ससुर महनार डीएसपी के सुरक्षा में तैनात हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+