बिहारः प्रेमी की होने वाली दुल्हन के घर पहुंची प्रेमिका तो गांव वालों ने सड़क पर घसीटकर मारा फिर करा दी शादी

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव में लड़की के साथ गांव वालों ने बदसलूकी की। इस दौरान महिलाओं ने उसे थप्पड़ मारे तो स्थानीय युवकों ने बाल पकड़कर घसीटा। यह घटना बीते बुधवार की है। दरअसल, लड़की अपने प्रेमी की शादी की खबर सुन घर से भागकर आई थी। पंचायत के बाद उसकी शादी करा दी गई। दूसरी लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के शाहपुर के लड़के से यानी की पीड़िता के प्रेमी से तय थी। 25 जून को बारात आने वाली थी।

प्रेमी की होने वाली दुल्हन के घर पहुंची प्रेमिका

प्रेमी की होने वाली दुल्हन के घर पहुंची प्रेमिका

घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। मंडप बन गया था और शादी की सभी रस्में निभाई जा रही थीं। इसी बीच बुधवार को पीड़िता ऑटो में सवार होकर उस लड़की के घर पहुंच गई जहां उसके प्रेमी की बारात जाने वाली थी और वहां खुद को लड़के की पत्नी बताया जो बारात लेकर आने वाला था। यह सुन गांव के लोग भड़क गए। महिलाओं ने लड़की को ऑटो से खींचकर उतारा और पिटाई शुरू कर दी।

महिलाओं और गांव के लड़कों ने पीटा

महिलाओं और गांव के लड़कों ने पीटा

महिलाओं ने सड़क पर लड़की को काफी देर तक पीटा। इस दौरान गांव के कुछ युवक भी जुट गए। युवकों ने भी लड़की के साथ मारपीट की। बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा। इसके बाद उसे खींचते हुए ले गए और एक रूम में बंद कर दिया। गांव के लोग जुटे और लड़की से जानकारी ली। लड़की ने बताया कि मेरी शादी उस लड़के से पहले हो चुकी है, जिसकी बारात इस गांव में आने वाली है। हम दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था।

पंचायत में प्रेमी से कराई शादी

पंचायत में प्रेमी से कराई शादी

इतना सुनते ही सभी हैरान रह गए। गांव के लोगों ने मामले के हल के लिए पंचायत बुलाया। पंचायत में लड़का और उसके पिता को भी बुलाया गया। लड़के ने अपने प्रेम प्रसंग को स्वीकार किया, जिसके बाद पहले से तय विवाह रोक दिया गया। बुधवार रात को मंदिर में लड़के की शादी उसकी प्रेमिका से कराई गई। शादी के बाद लड़का अपनी पत्नी को साथ लेकर घर लौट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+