Bihar News: सड़क हादसे से खुला राज़, बड़ी वारदात की साज़िश नाकाम, 'नक्सली कनेक्शन' की आशंका?
Bihar News, Vaishali Accident: बिहार में बदमाशों के हौसले तो बुलंद हो ही चुके हैं, वहीं अब नक्सली संगठन भी सक्रिय हो रहा है। वैशाली जिला के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मेन रोड पर हुए हादसे के बाद के बाद से यह सवाल उठने लगा है।
सराय थाना क्षेत्र के पास हुए हादसे में दो लोग ज़ख्मी हो गए, घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक लैपटॉप, एक पेन पिस्टल, एक देसी कट्टा, मोबाइल और गोलियां बरामद हुई।

घायलों ने जंगल बूट पहना हुआ था, उन्होंने कमर में पुलिस ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाला बेल्ट पहना हुआ था। ग़ौरतलब बै कि ज्यादातर ऐसा बूट और बेल्ट नक्सली इस्तेमाल करते हैं। इन चीज़ों के मिलने से पुलिस नक्सली से तार जुड़े होने की आशंका जता रही है।
सड़क हादसे में घायल दोनों व्यक्ति आपस में सगे भाई हैं, और वह खगड़िया के रहने वाले हैं। पुलिस अभिरक्षा में दोनों का इलाज जारी है। इनकी पहचान माल गोदाम रोड (खगड़िया) के रहने वाले विनोद कुमार सोनी के बेटे आशीष और किशन के रूप में हुई है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि नेपाल के किसी क्षेत्र से यह दोनों आपत्तिजनक सामान लेकर पटना के रास्ते कहीं बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। दोनों बुरी तरह से ज़ख्मी हैं, उनसे पूछताछ के बाद ही मामला साफ़ हो पाएगा।
सराय थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में घायल होने की ख़बर मिली। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जांच में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए। मामले की तफ्तीश के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications