बिहारः वैशाली में दहेज के लिए विवाहिता को कुर्सी से बांधकर जिंदा जला दिया

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के रूसलपुर इनायत उर्फ वभनटोली गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की निर्ममता से हत्या कर दी गई। ससुराल वालों ने महिला को कुर्सी से बांधकर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला दिया। 30 वर्षीय खुशबू देवी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उसकी शादी वभनटोली गांव के सोनू कुमार के साथ तीनसाल पहले न्यायालय में हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। वारदात के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

Vaishali in laws family did murder of newly married woman for dowry

मृतका की मां कलवा देवी ने थाने में आवेदन देकर कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। शादी के बाद से उसके पति, जेठ और अन्य लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। कई बार मायके वालों ने बेटी के ससुराल में जाकर पैसे देकर मामले को सुलझाया था। इसके बाद भी बेटी का पति मायके से पैसे लेकर आने का दबाव बनाता रहता था।

कई दिनों से इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। इसी दौरान सोमवार को सभी ने मिलकर खुशबू को कुर्सी से बांध दिया और जिंदा जला दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाने के अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृतका की मां ने आवेदन दिया है। FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+