बिहार पुलिस का जवान तनवीर खान ने फेसबुक पर सीएम योगी को जान से मारने की दी थी धमकी, हुआ गिरफ्तार
नालंदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यगी आदित्यनाथ को गोली से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने बीते सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान तनवीर खान के रूप में हुई है, जो खुद एक पुलिसकर्मी है। पुलिसकर्मी तनवीर खान को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बीते 24 अप्रैल को एक फेसबुक पोस्ट सामने आया। इस पोस्ट में अजान न होने पर योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की बात थी।
Recommended Video

गोली मारकर हत्या करने की दी थी धमकी
राजगीर के फॉरेस्ट हाउस के पास तैनात बिहार पुलिस के जवान तनवीर खान ने बीते माह 24 अप्रैल को अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिलदार नगर थाना क्षेत्र के धनंजय सूर्यवंशी और विशाल पांडेय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

बिहार पुलिस में तैनात है आरोपित
मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद यूपी पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। यूपी पुलिस के मामले का खुलासा करने के बाद इस घटना को बिहार पुलिस की वर्दी पर दाग बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी तनवीर खान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदार नगर थाना क्षेत्र के रकसदा गांव का निवासी है। हालांकि वह फिलहाल बिहार पुलिस में तैनात है।

आरोपित पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश ले गई पुलिस
नालंदा के दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी तनवीर खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के दिलदार नगर थाने में केस दर्ज है। केस की छानबीन करने के सिलसिले में दिलदारनगर पुलिस नालंदा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ यूपी लेकर चली गई। नालंदा में पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं लोगों के बीच शुरू हो गई हैं। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि बिहार पुलिस की वर्दी पर ऐसा दाग विभाग का ही एक जवान लगा देगा।












Click it and Unblock the Notifications