UPSC प्रारंभिक परीक्षा आयोजन एवं संचालन के लिए बैठक, 15 केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए निर्देश

UPSC Exam 2023: रविवार 28 मई को दो पालियों में परीक्षा होगी, प्रथम पाली, जो सुबह 09:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा में कुल 7096 परीक्षार्थी भाग लेंगे

UPSC Exam Centre In Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM Meeting With Officials

UPSC Exam In Gaya News: 28 मई को गया जिला के 15 केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजित की जा रही है। इसमें जिला के 15 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा होगी। सुबह 09:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक दोनो पाली की परीक्षा खत्म हो जाएगी। इसमें कुला 7 हज़ार 96 परीक्षार्थी शामिल होंग।

परीक्षा के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम और नगर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में ब्रीफिंग हुई। ब्रीफिंग में बताया गया कि ज़िला के 15 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्ज़ाम की अहमियत और गरिमा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का संचालन करवाना है।

गया ज़िला के 15 परीक्षा केंद्रों की सूची नीचे दी गई है।

1 गया कॉलेज एमबीए ब्लॉक
2 गया कॉलेज सी.वी. रमन ब्लॉक
3 गया कॉलेज ए.आर.किदवई भवन
4 गया कॉलेज मानविकी ब्लॉक
5 टी. मॉडल इंटर स्कूल
6 अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, कटारी हिल ब्लॉक ए
7 अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, कटारी हिल ब्लॉक बी
8 परम ज्ञान निकेतन माड़नपुर
9 शताब्दी पब्लिक स्कूल, गया
10 जगजीवन महाविद्यालय मानपुर ब्लॉक ए
11 जगजीवन महाविद्यालय मानपुर ब्लॉक बी गया
12 ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, केंदुई, गया
13 डीएवी पब्लिक स्कूल मेडिकल रोड मानपुर, गया
14 प्लस टू हरिदास सेमिनरी सरकार बस स्टैंड
15 मानव भारती नेशनल स्कूल केंदुई गया

परीक्षा को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर 1-1 निरीक्षी पदाधिकारी (इंस्पेक्टिंग ऑफिसर) की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी निरीक्षी पदाधिकारी (इंस्पेक्टिंग ऑफिसर) को निर्देश दिया गया कि अपने अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

Recommended Video

    UPSC Topper 2022: सिविल सेवा परीक्षा में Garima Lohiya बनीं 2nd टॉपर | UPSC Result | वनइंडिया हिंदी

    इंस्पेक्टिंग ऑफिसर अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रबंध के संबंध में सभी तैयारियों का जायज़ा लेंगे। वहीं परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम की बनाते हुए वहां सुयोग्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे। परीक्षा के दिन एग्ज़ाम शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र पर ज़रूरी तौर पर मौजूद रहेंगे।

    ब्रीफिंग में बताया गया कि 02-02 सहायक पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति सभी परीक्षा केंद्रों पर की गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त सहायक पर्यवेक्षक को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त सहायक पर्यवेक्षक स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे।

    सभी व्यवस्थाएं यथा बेंच, डेस्क, बिजली, पंखा, ठंडा पानी, शौचालय इत्यादि की साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच कर लेंगे। गर्मी अधिक है यथासंभव पानी की पूरी मुकम्मल व्यवस्था, वेंटिलेटर युक्त कमरा में पंखा की व्यवस्था रखेंगे। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन त्रुटि रहित हो।

    परीक्षा केंद्र पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। साथ साथ जनरेटर की भी व्यवस्था रखे। सभी कमरों में दीवाल घड़ी लगवाना सुनिश्चित करे। परीक्षा केंद्र के परिसर एवं परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल/ब्लूटूथ इत्यादि का इस्तेमाल वर्जित है। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पाबंदी रखी गई है।

    सभी परीक्षार्थी का प्रवेश द्वार पर पुलिस बल के सहयोग से गहन फ्रिस्किंग कर ही परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति होगी एवं परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पूर्व प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं का गहन फ्रिस्किंग कार्य हेतु परीक्षा केंद्रवार महिला पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थियों का बैग एवं लगेज को फ्रिस्किंग पॉइंट के बाहर ही रखवा ना सुनिश्चित कराएंगे।

    बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक ने जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के क्षेत्र में तथा सभी बस स्टैंड/ टेंपो स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन में जाम की समस्या ना रहे, यह सुनिश्चित कराएं साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र जाने के दौरान एवं परीक्षा देकर लौटने के दौरान किसी प्रकार की यातायात संबंधित कोई दिक्कत ना हो, यह सुनिश्चित कराएं।

    सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित अवधि में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में समय-समय पर लगातार माइकिंग के माध्यम से परीक्षार्थियों को आवश्यक जानकारियां देते रहें। सभी परीक्षा केंद्रों के मेन एंट्रेंस गेट एवं परीक्षा केंद्र के अंदर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर के अनुसार बैठने संबंधी सीट प्लान रूम नंबर इत्यादि विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित कराएंगे।

    परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं सफल आयोजन के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों पर ज़िला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग कुल 15 inspecting officer बनाया गया है। इसके साथ ही 41 सहायक पर्यवेक्षक, 05 गश्ती दल दंडाधिकारी एवं 03 जोनल दंडाधिकारी (उड़नदस्ता दल) की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय में चालू रहेगा, जिसके प्रभार में अजय कुमार सचिव बोधगया आयोजन क्षेत्र प्राधिकार बोधगया रहेंगे। *जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631-2222634 है।

    ज़िला पदाधिकारी ने अधीक्षक एवं प्राचार्य, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया को आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए मेडिकल अस्पताल में पालीवार चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति और ज़रूरी दवाओं को रखने का निर्देश दिया है।

    जिला पदाधिकारी सिविल सर्जन, गया जयप्रकाश नारायण अस्पताल एवं प्रभावती अस्पताल तथा संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/उप केंद्रों में उक्त अवसर पर आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सकों/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति एंबुलेंस के साथ करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+