मंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा का पलटवार, कहा- कुछ लोग ख्याली पुलाव पका रहे हैं
पटना। बिहार के डबल इंजन सरकार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ नीतीश सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है तो वहीं दूसरी तरफ जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री सम्राट चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा सकती। बीते रविवार को औरंगाबाद जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत लेते हुए मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में चल रही गठबंधन की सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार में काम करना बहुत चैलेंजिंग है क्योंकि यहां विचार टकराते हैं। नेतृत्व ने 2015 में अवसर दिया था, लेकिन हम जीत नहीं पाए। अवसर गंवा दिया। फिर 2017 में गठबंधन किया। 74 सीटें जीती पर सीएम नीतीश कुमार को बनाया।
वहीं बेगूसराय के दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार 5 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। उससे 1 घंटे पहले भी दुनिया की कोई ताकत नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटा सकती। अगर इस मुगालते में रहता है कि नीतीश कुमार की कुर्सी चली जाएगी तो वह ख्याली पुलाव पका रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं।
बता दें कि कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के कई राज्यों में भाजपा की अकेली की सरकार है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश या फिर कुछ दिनों पहले तक झारखंड में भाजपा की अकेले की सरकार थी। तब बीजेपी के लिए फैसला लेना आसान था। लेकिन गठबंधन की सरकार में फैसला लेना मुश्किल है।
मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार में चार पार्टियां शामिल हैं। उन चारों की विचारधार अलग है।
इसके अलावा कहा कि सबकी अलग-अलग मांग है। ऐसे में सरकार चलाना और लोगों की भावनाओं का ख्याल रख पाना बेहद मुश्किल है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस बात को समझना चाहिए। सम्राट चौधरी ने एक बार फिर कहा कि बीजेपी ने 74 सीटें जीत कर भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जबकि जेडीयू के पास सिर्फ 43 सीटें थीं। गठबंधन के कारण ही ऐसा करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications