‘8 महीने से मज़दूरी, न सैलरी और ना ही मिल रहा खाना’, सऊदी अरब में फंसे UP-Bihar के 400 से ज़्यादा मज़दूर

Bihar News: देश भर में युवाओं के रोज़गार को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है। परिवार की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लोग विदेश का रुख कर रोज़गार के लिए जा रहे हैं। वहीं कुछ मज़दूर रोज़गार की आस में देश से बाहर तो जा रहे, लेकिन क़ैदियों सी ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं।

मज़दूरों की पलायन को लेकर जारी बहस के बीच एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है, जहां बिहार और उत्तर प्रदेश के 400 से ज़्यादा मज़दूर सऊदी अरब के यानबू में स्थित सेंडन इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड में खुद को मुश्किल में पा रहे हैं।

UP-Bihar Workers

बिहार के गोपालगंज, सीवान और छपरा समेत कई ज़िलों के रहने वाले इन मज़दूरों का दावा है कि उन्हें पिछले आठ महीनों से न तो मज़दूरी मिली है और न ही पर्याप्त भोजन। साथ ही, उनका आरोप है कि कंपनी उन्हें घर वापस जाने की इजाज़त भी नहीं दे रही है।

मदद की गुहार लगाते हुए इन मज़दूरों ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। अपनी हालात से परेशान मज़दूर ईमेल और फोन कॉल के ज़रिए भारतीय दूतावास से संपर्क कर खुदे के वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

मज़दूरों की काफी कोशिशों के बावजूद अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। गोपालगंज के धामपाकड़ गांव, भगवानपुर एकडंगा, फतेहपुर दीघा, राजेंद्र नगर इलाका, सीवान के बालेपुर बथुआ बाजार जैसे गांवों और कस्बों से ताल्लुक रखने वाले इन मज़दूरों को किसी अनहोनी का डर सताने लगा है।

ग़ौरतलब है कि 1994 में स्थापित, सेंडन इंटरनेशनल निर्माण संबंधित सेवा कंपनी है, जिसका मुख्यालय सऊदी अरब के यानबू में है। कंपनी तेल, गैस, उर्वरक, बिजली और परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी का अच्छा इतिहास होने के बावजूद मज़दूर वहां क़ैदियों से बदतर ज़िंदगी गुज़ारने के लिए मजबूर हैं।

पीड़ित मजदूरों में गोपालगंज के धंपाकड़ गांव के राजकिशोर कुमार, भगवानपुर एकडंगा के बलिंदर सिंह, फतेहपुर दीघा के दिलीप कुमार चौहान, राजेंद्र नगर के शैलेश कुमार चौहान, बालेपुर बथुआ बाजार के ओमप्रकाश सिंह और सीवान के कई अन्य लोग शामिल हैं। उनके परिवार के लोगों ने स्थानीय अधिकारियों और गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन से भी मदद की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+