बिहारः केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां बिमला प्रसाद का निधन

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ( Ravishankar Prasad ) की मां बिमला प्रसाद ( Bimla Prasad ) का निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार की रात को अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए नागेश्वर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर रखा गया है। रविवार को उनकी मां का दीघा घाट पर अंतिस संस्कार किया जाएगा।

union minister ravishankar prasad mother passed away

प्राप्त जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां ने पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में देर रात अंतिम सांस ली। वो पिछले दो महीने से काफी बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद को पिछले दो महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण पहले दिल्ली में इलाज के बाद उनका पटना स्थित आवास पर ही एक मिनी आईसीयू बनाकर इलाज चल रहा था।

वहीं उन्हें दो माह पूर्व पहले के मुकाबले ज्यादा तबीयत खराब होने पर पटना के ही पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर जानकारी दी। ट्वीट करते हुए उन्हों ने लिखा कि मेरी आदरणीय माता जी बिमला प्रसाद अब नहीं रहीं। वे लंबे समय से बीमार थीं। पटना प्रवास के दौरान माता जी को महान नेताओं जैसे अटल जी, दीनदयाल जी और नाना जी देशमुख के सत्कार का सौभाग्य मिला।

उन्होंने लिखा कि माता जी मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा का स्त्रोत थीं और उनका आशीर्वाद मेरी सफलता की कुंजी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। साथ ही उन्होंने लिखा कि माता जी ने बिहार के ऐतिहासिक जेपी आंदलोन में भी भाग लिया था। माता जी पवित्र विचारों और दृढ़ विश्वास की धनी थीं और उन्होंने पार्टी के प्रारंभिक दिनों से ही संगठन के लिए योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+