दिवंगत राम विलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे पशुपति पारस
पटना। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस दिवंगत राम विलास पासवान के बरसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने यह बात एक निजी चैनल से हुई बातचीत में कही है। उन्होंने कहा कि बड़े भैया के पुण्य प्रताप से ही मैं इस पद पर हूं। चिराग पासवान अगर निमंत्रण देने नहीं आते तो भी मैं बरसी कार्यक्रम में पटना में शामिल होता। लोजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 8 अक्टूबर को पहली पुण्यतिथि के मौके पर चिराग पासवान को मैं भी निमंत्रण दूंगा।

वहीं जब चाचा-भतीजा के बीच बढ़ रही दूरियों को लेकर सवाल किया तो पशुपति पारस ने कहा कि परिवार का मामला अलग है, लेकिन राजनीति का मामला अलग है। परिवार और राजनीति को आपस में नहीं जोड़िये। इसके अलावा पशुपति पारस ने रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग की है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कैबिनेट से पास करे और प्रधानमंत्री को पत्र लिखे कि रामविलास पासवान जी को भारत रत्न दिया जाय। इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी वे मुलाकात करेंगे। उनकी दूसरी मांग है कि जिस पार्टी कार्यालय में पटना में 31 सालों तक रामविलास पासवान का संबन्ध रहा है और पटना जाने पर जहां रुकते थे, उसे सरकार राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे। तीसरी मांग है कि हाजीपुर से 1977 से उनका संबंध रहा है, इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पारस ने मांग की है कि हाजीपुर के किसी सरकारी भवन में बड़ी प्रतिमा लगाई जाए।












Click it and Unblock the Notifications