केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- 'देश को खतरा मुसलमानों से नहीं, शरजील-मुर्तजा जैसे कट्टरपंथ से है'
पटना, 10 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बयान दिया है, जो अब चर्चाओं में है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश को खतरा मुसलमानों की बढ़ती आबादी से नहीं, बल्कि बढ़ती आबादी के साथ शरजील इमाम और मुर्तजा जैसे कट्टरपंथी सोच रखने वाले लोगों से है। जिसने जंगलराज देखा है, वहीं बतायेंगे एनडीए जरूरी है या आरजेडी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कट्टरपंथी ताकतें हैं, जो भारत में शरिया कानून लागू करने के लिए लगातार आंदोलन करती रहती हैं। इस दौरान उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,
खतरा मुसलमानों की बढ़ती आबादी से नहीं.. बढ़ती आबादी के साथ शरजील इमाम और मुर्तजा जैसे बढ़ते कट्टरपंथ से है।
जो कट्टरपंथ सीएए के खिलाफ आंदोलन करते हैं..हिजाब के लिए आंदोलन करते हैं..भारत को टुकड़े टुकड़े करने और सरिया के लिए आंदोलन करते हैं।
वहीं, दूसरे ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने लिखा, 'मुसलमानों की बढ़ती आबादी से ज़्यादा कट्टर सोच रखने वालों से ख़तरा। जिसने जंगलराज देखा है, वही बतायेंगे एनडीए ज़रूरी है या आरजेडी।' उन्होंने कहा कि कट्टर सोच रखने वाले लोगों ने गोरखपुर, कर्नाटक व राजस्थान में साजिश रची।
आपको बता दें कि शारजील इमाम जेएनयू का छात्र है जिसे 2019 में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तो वहीं, अहमद मुर्तजा अब्बासी वह शख्स है जिसने पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था।









Click it and Unblock the Notifications