बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप गया वैशाली, गैंगवार में दो लोगों की मौत

वैशाली। बिहार के वैशाली के बिदुपुर थाने के मजलिसपुर गांव में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलियों की आवाज से लोगों का ध्यान रोड पर गया जहां बाइक पर दो लोगों को गोली लगी थी। लोग जब तक कुछ समझ पाते अपराधी अपना काम कर निकल चुके थे। अपराधियों के भागने के थोड़ी देर के बाद मौका ए वारदात पर स्थानीय लोग जुटने शुरू हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी पाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बिहार: गालियों की तड़तड़ाहट से कांप गया वैशाली, गैंगवार में दो लोगों की मौत

मृतक की पहचान जितेंद्र राय और पिंकू मलिक के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने मजलिसपुर गांव के पीछे केलवानी में दोनों को गोली मारकर हत्या कर दी और पिस्टल लहराते आराम से फरार हो गए। परिजनों ने हत्या का आरोप मजलिसपुर निवासी अरुण चौधरी पर लगाया है। इसके अलावा इस हत्याकांड में कुछ अज्ञात लोगों के शामिल होने की बात बताई जाती है। बताया जाता है कि आरोपी अरुण चौधरी और जीतन राय में आपसी वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। इन लोगों मे रुपये लेनदेन के बाद आपस में दुश्मनी हुई थी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच करने के बाद ही नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी किया जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+