डायन बताकर दो बुजुर्ग महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, दफना दी लाशें, पांच गिरफ्तार

Bihar news, बिहार। बिहार के मुंगेर जिले में डायन का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने दो बुजुर्ग महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी और दोनों के शवों को दफना दिया। परिजनों ने चार दिन बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को मिट्टी खोदकर दोनों महिलाओं के शव बरामद कर लिए। इस मामले में पुलिस ने अभी तक पांच नामजद लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घर से बाहर निकालकर की हत्या

घर से बाहर निकालकर की हत्या

घटना बिहार के मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना इलाके के सवैया गोपालीचक गांव की है। 24 फरवरी की रात गांव के स्व ऋत्रगाजो मांझी की 65 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी और स्व वैशाखी मांझी की 70 वर्षीय पत्नी कपुरवा देवी को गांव के ही 8 लोगों ने डायन बताकर घर से बाहर निकाला और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शव को इलाके के पथरी पहाड़ी के पास ले जाकर दफना दिया।

4 दिन बाद पुलिस को दी सूचना

4 दिन बाद पुलिस को दी सूचना

मृतका के परिजन मुंशी मांझी के मुताबिक, 24 फरवरी की शाम गांव के करीब 8-9 ग्रामीणों साधु मांझी, मुख्तार मांझी, रामविलास मांझी जीवन मांझी, धर्मेश मांझी, मनोज मांझी, मन्नू मांझी, चुनुक कुमार और वरुण मांझी ने दोनों बुजुर्ग महिलाओं को डायन बता पहले घर से बाहर निकाला और फिर जादू-टोना का आरोप लगाते और हुए दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान जो भी उन्हें बचाने आया, उसकी पिटाई कर दी। मृतका के परिजनों ने डर के कारण घटना के 4 दिन बाद 28 फरवरी को मामले की सूचना लड़ैयाटांड़ थाने को दी, जिसके बाद एएसपी हरि शंकर के नेतृत्व में पुलिस पथरी पहाड़ पहुंची और शुक्रवार की देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को ढूंढ निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर जिला अस्पताल भेज दिया।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

एएसपी हरि शंकर के मुताबिक, गोपालीचक गांव निवासी साधु मांझी के 30 वर्षीय बेटे रमेश की मौत आंत के इलाज के दौरान 24 फरवरी को मौत हो गई। रमेश की मौत का कारण ग्रामीणों ने दोनों वृद्ध महिला को मानते हुए जादू टोना से रमेश की मौत का कारण बताते हुए दोनों को घर से बाहर निकाल पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शव को पथली पहाड़ के पास ले जाकर दफन कर दिया। हत्या करने के दौरान नामजदों ने मौजूद लोगों को हत्या की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन हत्या के 4 दिनों बाद दोनों मृतका के हत्या मामले की जानकारी 28 फरवरी की शाम लड़ैयाटांड़ थाने को लिखित रूप में दी। पुलिस ने नामजदों में से 5 आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए उनकी निशानदेही पर दोनों शवों को बरामद करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस नामजदों में से फरार 4 आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+