दो कुख्यात अपराधियों को एसटीएफ ने पटना एयरपोर्ट पर दबोचा, मुखिया हत्याकांड में शामिल

पटना। पुलिस की बढती दबिश और गिरफ्तारी के डर फ्लाइट से बाहर भागने से पहले कुख्यात विकास एवं विपुल को एसटीएफ ने पटना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि पटना के सीनियर एसपी मनु महाराज ने कुख्यात विकास और विपुल के पीछे पूरी पुलिस टीम को लगा दिया था।

Two dreaded criminals arrested on Patna Airport

दबिश इतनी बढ़ गई थी कि बचना मुश्किल हो गया था। इस छापामारी में पटना पुलिस की ओर से फुलवारीशरीफ डीएसपी रामाकांत प्रसाद शामिल थे। नैबतपुर में कई हत्या को अंजाम दे चुका कुख्यात विकास सिंह हाल ही में बारा पंचायत के मुखिया रूपक शर्मा की हत्या करने की फुलप्रूफ योजना आरा के कुख्यात अभिषेक के साथ मिलकर किया था। इसकी भनक एसएसपी मनु महाराज को लग गयी और अपना पुलिस टीम से बारा गांव में घेराबंदी कराया।

Two dreaded criminals arrested on Patna Airport

जैसे ही पुलिस गिरफ्तारी के लिए आगे बढ़ी की विकास और अभिषेक ने गोलीबारी शुरू कर दी। अभिषेक को पटना पुलिस ने मुठभेड़ बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं विकास सिंह फरार हो गया। पुलिस पर गोलीबारी की घटना के बाद विकास को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया था। पटना पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी थी। पुलिस ने इतनी दबिश बढ़ा दी कि विकास को दूसरा राज्य भागने के सिवाय और कोई चारा नहीं बचा था। इधर एसटीएफ भी विकास के पीछे लग गयी थी।

शुक्रवार को एसटीएफ को ऐसी सूचना मिली कि कुख्यात विकास अपने साथी विपुल के साथ फ्लाइट से भागने वाला है। एसटीएफ की टीम विकास और विपुल को नहीं पहचानती थी इसलिए टीम मे फुलवारीशरीफ डीएसपी रामाकांत को शामिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+