Apple Plum Farming In Bihar: बैर की खेती ने बदल दी किसान की तकदीर, लाखों रुपए कमा रहे मनोज
Apple Plum Farming: सेब के आकार का बेर होने की वजह से इसे एप्पल प्लम की संज्ञा दी गई है। एक सीज़न में एक पेड़ से 80 किलो तक फल की पैदावार हो जाती है। स्थानीय व्यापारियों द्वारा 40 रुपये तक प्रति किलो खरीदा जाता है।

Apple Plum Farming In Bihar: बिहार के किसान खेती में नए नए प्रयोग कर लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। एप्पल प्लम (बेर) की खेती कर रामपुर परोरी (सीतामढ़ी) के रहने वाले किसान मनोज कुमार सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं दूसरे किसानों के लिए वह प्रेरणा स्त्रोत भी बन चुके हैं। मनोज कुमार ने सतमचा गांव (डुमरा प्रखंड) में 15 कट्ठा ज़मीन लीज ली पर ली थी। उन्होंने पारंपरिक खेती से किनारा कर बेर की खेती को तरजीह दी, वह पिछले चार सालों से इसकी खेती कर रहे हैं। एप्पल प्लम की खेती से उन्हें सालाना क़रीब 4 लाख रुपये का मुनाफा हो रहा है।

15 कट्ठा ज़मीन में लगाए 400 पौधे
मनोज कुमार ने अपने पिता जयनारायण महतो से प्रेरित होकर खेती शुरू की, शुरूआत में उन्हें पारंपरिक खेती से नुकसान ही होता रहा। 4 साल पहले मनोज ने अपने दोस्त की सलाह पर 400 पौधे बंगाल में मंगवाए। 210 रुपये प्रति पौधे की दर मंगाए पौधों को 15 कट्ठा जमीन में लगाया। उन्होंने बताया कि सेब के आकार का बेर होने की वजह से इसे एप्पल प्लम की संज्ञा दी गई है। शुरुआत में नुकसान हुआ था लेकिन अब मुनाफा हो रहा है। एक सीज़न में एक पेड़ से 80 किलो तक फल की पैदावार हो जाती है। स्थानीय व्यापारियों द्वारा 40 रुपये तक प्रति किलो के फल की खरीदारी हो जाती है। वह खुद ही बेर को बाज़ार तक ले जाते हैं।

200 ग्राम तक का हो सकता है एक बेर का वज़न
मनोज कुमार ने बताया कि सीज़न से पहले पेड़ की सही देखभाल करने से एक बेर का वज़न 200 ग्राम तक का होता है। सरकारी की तरफ से मदद मिलने पर इसकी खेती ज्यादा कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बेर के फल की पक्षियों से हिफाज़त के लिए खेत के ऊपर से लेकर चारों तरफ पतली जाली लगा देना चाहिए। बेर के फल को सबसे ज्यादा नुकसान चिडियों से ही होता है। फल तोड़ लेने के बाद आठ फीट से बड़े हुए पेड़ की छंटनी कर देनी चाहिए। हर साल ऐसा ही करने से अच्छे फसल का उत्पादन होता है।
Recommended Video

'एप्पल बेर की सिंचाई के लिए ज़्यादा पानी की ज़रूरत नहीं'
एप्पल बेर की खेती के फायदे तो आपने जान लिए, अब आपको बताते हैं कि इसके पौधे कैसे लगाएं। एप्पल बेर के पौधे लगाने से पहले 15-15 फीट की दूरी पर 3 फीट गड्ढा खोदें। गडढे में गोबर खाद डालें, उसके बाद पौधे को रोप दें। पौधा लगाने के पहले और दूसरे साल में पौधे के बीच छोटी हाइट वाली दूसरी फसल की रोपाई भी कर सकते हैं, लेकिन तीसरे साल में पौधे के बड़े हो जाने पर इनके बीच कोई भी फसल नहीं लगाएं। एप्पल बेर को सिंचाई के लिए ज्यादा पानी की ज़रूरत नहीं होती है। कम पानी में भी बेर के पौधे लग जाते हैं।
ये भी पढ़ें: पत्नी को प्रेमी ने भगाया तो पति ने लिया फिल्मी अंदाज़ में बदला, लोगों ने कहा ये है असली Revenge












Click it and Unblock the Notifications