बिहारः घर पढ़ाने आए बच्चों के टीचर से मां बनाती थी संबंध फिर शादी का दबाव बनाने पर कर दी हत्या

पटना। बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां युवक ने शादी का दबाव बनने पर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पटना के शास्त्रीनगर पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपित युवक ट्यूशन टीचर है, जो मृतक महिला के बच्चों को होम ट्यूशन पढ़ाता था।

बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था हत्यारोपित

बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था हत्यारोपित

बच्चों की मां को वह अपना दिल दे बैठा फिर पति से झगड़ा होने पर महिला ने शिक्षक पर शादी करने का दबाव बनाया और धमकी दी की अगर शादी नहीं की तो रेप के मामले में फंसा देगी। आरोपित की पहचान अभय के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अभय राजीव नगर में रहता था। इसी मकान में महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी।

टीचर के साथ महिला का था अवैध संबंध

टीचर के साथ महिला का था अवैध संबंध

अभय महिला के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। प्यार होने पर महिला अपने पति से झगड़ा करती थी। लॉकडाउन में काम नहीं मिलने पर वह अपने बच्चों के साथ गांव चला गया। जबकि महिला राजीवनगर में ही रुक गई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि महिला को अपने मित्र के कमरे पर समझाने के लिए 30 जुलाई को बुलाया था।

हत्या कर शव को ड्रम में छिपाया

हत्या कर शव को ड्रम में छिपाया

वह नहीं मानी और रेप का केस करने की धमकी देने लगी। इसी गुस्से में आकर उसने गला दबा दिया। जब वह मर गई तो उसके शव को आरोपित ने ड्रम में छिपा दिया और फरार हो गया। इधर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी विमलेंदु ने बताया कि इस घटना में अभय के अलावा किसी और की संलिप्तता नहीं है।

पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस कमरे में लाश मिली वह कमरा अभिषेक का था। पहला शक उसी पर हुआ। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह 8 जुलाई को अपने घर चला गया था और चाबी कमरे के बाहर रखे जूते में छिपा दिया था। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसके कुछ दोस्तों को पता था कि चाबी जूते में रहती है। इसके बाद पुलिस अभिषेक के कई दोस्तों को बुलाकर पूछताछ की। अभिषेक की बहन और बहनोई से भी पूछताछ हुईष कई लोगों के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+