इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरते वक्त लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आएं यात्री, 5 की मौत

पटना। बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। यात्री इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतर रहे थे कि सभी सामने लालकुआं एक्सप्रेस आ गई, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।

 Train Accident: 5 Passengers killed by Lalkuan Express in Bhabhua Road Railway station in Kaimur

हादसे में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां कईयों की हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्‍टेशन पर इंटरसिटी एक्‍सप्रेस गाड़ी नबंर 18612 लगी।

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के रूकते ही कुछ लोग स्‍टेशन की प्लेटफॉर्म की दूसरी ओर से उतरने लगे। लोग वहां से उतर ही रहे थे कि दूसरी तरफ से लालकुआं एक्‍सप्रेस आ गई। स्टॉपेज न होने की वजह से लालकुआं एक्‍सप्रेस स्‍पीड से वहां से निकल गई और ट्रेन की चपेट में आने से पांच यात्री ट्रेन से कट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+