Bihar News: प्रदेश में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जानिए क्या है बिहार सरकार का टूरिज़्म प्लान?

First Time Bihar Attending World Travel Market: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न योजनओं पर काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर हैं। इसी क्रम में वह लंदन में होने वाली वर्ल्ड टैवल मार्केट में भी शिरकत करेंगे। ग़ौरतलब है कि पहली बार बिहार के प्रतिनिधि WTM में शिरकत करने जा रही है।

6 नवंबर से 8 नवंबर तक वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट का आयोजन किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि टैवल मार्केट में शामिल होने के से बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। लंदन निवासी सिख और जैन समुदाय के लोगों के बीच बिहार में उनके लिए मौजूद स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ताकि लंदन से भी सिख और जैन समुदाय के लोग भारी तादाद में घूमने के लिए बिहार में आएं।

Tourism will get a boost in the state, know what is the tourism plan of Bihar government news hindi

ख़बर है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आदेश पर ही बिहार पर्यटन विभाग के अधिकारी लंदन जाने वाले हैं। 4 नवंबर को 4 लोग विनय कुमार राय (निदेशक, बिहार पर्यटन विभाग), अभिजीत कुमार (जेनरल मैनेजर बिहार राज्य टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) समेत अन्य लोग लंदन के पहुंचेंगे।

वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट में शरीक होने वाले लोगों को यह जानकारी दी जाएगी कि बिहार में पर्यटन क्षेत्र में घूमने के साथ-साथ निवेश की भी अच्छी संभावनाएं हैं। बिहार में सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के अलावा भी घूमने के लिए कई दिलचस्प डेस्टिनेशन्स मौजूद हैं।

बिहार में प्रमुख जगहों में सूफी सर्किट, रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट और जैन सर्किट शुमार है। इसके साथ ही इको टूरिज्म और हेरिटेज कल्चर से जुड़े कई अहम स्थल भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि साल 1980 में वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट की शुरूआत लंदन में की गई थी।

वर्ल्ड टैवल मार्केट के ज़रिए दुनियाभर में टूरिज़्म मार्केटिंग और इससे जुड़े लोगों को मंच दिया जाता है, ताकि वह वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट में पर्यटन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा कर सकें और पर्यटन क्षेत्र की मार्केटिंग कर सकें। वर्ल्ड टैवल मार्केट, पेशेवर लोगों को एक प्लेटफार्म पर लाकर दुनिया भर में टुरिज्म को बढ़ावा देना का काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+