Bihar Big News: खान सर पर बयान से बवाल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड धारकों पर कार्रवाई, पढिए बिहार की बड़ी ख़बरें
Bihar Big News: बिहार में हो रही विभिन्न घटनाओं पर वन इंडिया हिंदी आपके लिए लाया है, एक क्लिक में प्रदेश की बड़ी हलचल की जानकारी। बिहार की प्रमुख ख़बरों की संक्षेप में जानकारी के लिए जुड़े रहें। राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर अपराध जगत तक बिहार की बड़ी ख़बर एक क्लिक में पढ़ें।
डिप्टी सीएम के बयान पर बवाल
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा द्वारा खान सर को लेकर दिये बयान से छात्रों में काफी रोष है। छात्र संगठन के नेता और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान ने कहा कि गरीबों को मुफ्त में शिक्षा देना सरकार को खटक रहा है। इसलिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। खान सर भड़काते नहीं पढ़ाते हैं।

पटना मेट्रो के लिए 5 स्टेशन तय
मंत्री नितिन नवीन ने पटना मेट्रो निर्माण परियोजनाओं की तीव्र प्रगति पर जोर दिया। मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी कॉरिडोर बनाई जाएगी। यह कॉरिडोर, आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी सहित प्रमुख स्थानों पर स्टेशन हैं, जो पटना में शहरी गतिशीलता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
चाइल्ड और महिला हेल्पलाइन
गया जिला प्रशासन ने जिला बाल संरक्षण इकाई (बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधीन) के सहयोग से नुक्कड़ नाटक और संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन किया। पोक्सो अधिनियम, लिंग आधारित हिंसा, बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया। लैंगिक हिंसा (यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, हमला, अनाचार, बलात्कार या अन्य गैर सहमति वाले काम) पर चर्चा हुई। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी दी गई।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड धारकों पर कार्रवाई
बिहार के बेगूसराय में अधिकारियों ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना के तहत चार साल की अवधि के लिए तकनीकी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। हालांकि, इस पहल के तहत बड़ी संख्या में छात्र ऋण चुकाने में विफल रहे हैं। छात्रों को अब पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस भेजे जा रहे हैं, कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
TRE 4 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आगामी TRE 4 परीक्षा के बारे में योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल और हेडमास्टर के लिए काउंसलिंग सत्र 20 दिसंबर के बाद आयोजित किए जाएंगे। यह घोषणा 13 दिसंबर को होने वाली BPSC परीक्षा के मद्देनजर की गई है। इन काउंसलिंग सत्रों के पूरा होने के बाद, TRE 4 परीक्षा तुरंत आयोजित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications