Bihar Top News: लालू पर ‘सम्राट हमला’, ‘मिशन 25- फॉर्मूला नीतीश’, ₹5 में पॉलिटेक्निक, पढ़िए बिहार की बड़ी ख़बर

Bihar Big News: बिहार में हो रही विभिन्न घटनाओं पर वन इंडिया हिंदी आपके लिए लाया है, एक क्लिक में प्रदेश की बड़ी हलचल की जानकारी। बिहार की प्रमुख ख़बरों की संक्षेप में जानकारी के लिए जुड़े रहें। राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर अपराध जगत तक बिहार की बड़ी ख़बर एक क्लिक में पढ़ें।

लालू मानसिक रूप से बीमार- सम्राट
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान को बिहार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अश्लील और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमलोग उन्हें केवल शारीरिक रुप से बीमार समझते थे, लेकिन वे मानसिक रूप से भी बीमार हैं। लालू प्रसाद यादव को मानसिक आरोग्य अस्पताल, कोईलवर में इलाज करना चाहिए। महिला-विरोधी लालू प्रसाद ने कभी महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया।

Top News Samrat on Lalu Mission 25- Formula Nitish Polytechnic for 5 read big news of Bihar

बिहार की महिलाओं से माफी मांगे लालू- मंगल पांडेय
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी राजद सुप्रीमो के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अपनी अमर्यादित बयानबाज़ी के लिए लालू प्रसाद को बिहार की महिलाओं से माफी मंगनी चाहिए, उनकी बयानबाज़ी से ओछी मानसिकता झलक रही है। इस बयान का पर महिलाएं आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएंगी।

आंख सेकने जा रहे- लालू यादव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर सियासी पारा चढ़ चुका है। पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व सीएम लालू यादव ने कहा आंख सेंकने जा रहे हैं, वह सरकार के बारे में बाद में सोचेंगे।

मिशन-25 'फ़ॉर्मूला नीतीश'
बिहार की सियासत में नए खिलाड़ी प्रशांत किशोर की एंट्री ने चुनौती बनकर उभरी है। विधानसभा उपचुनाव के नतीज़ो से यह साफ भी हो चुका है। भाजपा अकेले पर्याप्त सीटें हासिल कर सकती है। ज़्यादा सीटें लाने के बाद भी एनडीए गठबंधन को 'नीतीश फ़ॉर्मूला' पर चलना ही होगा। भाजपा अगर ऐसा नहीं करती है तो, नीतीश के लिए यह नई बात नहीं होगी कि, कुर्सी के लिए वह फिर से पाला बदल लें।

तकनीकी शिक्षा काफी सस्ती-मंत्री सुमित कुमार सिंह
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक की पढ़ाई काफी सस्ती है। इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक की पढ़ाई ₹10 और ₹5 प्रति माह में हो रही है। यह पहल बिहार की व्यापक रणनीति का एक हिस्सा है, जो इंजीनियरिंग कॉलेजों में उन सीटों को भरने के लिए है जो अतीत में खाली रह गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+