बिहार के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, राजद के साथ 70 सीटों पर लड़ रही है चुनाव
पटना। बिहार में लालू यादव की पार्टी राजद के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा आदि नेता इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इनके अलावा बिहार कांग्रेस के कुछ और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी, मीडिया समन्वय समिति के संयोजक प्रेमचंद मिश्र ने दी है।
Recommended Video

ज्ञातव्य है कि कांग्रेस राजद के साथ महागठबंधन में शामिल है और विधानसभा चुनाव के लिए हुए सीटों के बंटवारें में उसे 70 सीटें मिली थीं। अब तक इस पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सबसे ज्यादा टिकट सवर्णों को दिया है, उसके बाद दलित और फिर मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव में उतारे हैं। सवर्णों में पार्टी ने 9 ब्राहमण उम्मीदवार बनाए हैं। जबकि, अनुसूचित जाति से 14 और 12 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। ऐसा माना जाता रहा है कि मुसलमान कांग्रेस के परंपरागत वोटबैंक रहे हैं। मगर, बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुस्लिमों से ज्यादा ब्राहमण व दलित मतदाताओं पर फोकस किया है।
कांग्रेस के बिहार के लिए जारी किए जाने वाले घोषणापत्र में क्या-क्या होगा, यह जानने के लिए अभी आपको कुछ इंतजार करना होगा। हालांकि, अब कांग्रेस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि उसने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी विंग के अध्यक्षों को मैदान में उतार दिया है।

पार्टी ने सबसे अधिक युवा उम्मीदवारों को ही मौका दिया है। इसका फायदा युवा नेताओं को तो खूब हुआ है लेकिन छात्र संगठन एनएसयूआई को एक भी सीट नहीं दी गई है। युवा कांग्रेस की राज्य में कमान संभालने वाले तीन नेता चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष गुंजन पटेल नालंदा से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष ललन यादव सुल्तानगंज तो नगेन्द्र कुमार पासवान विकल रोसड़ा से चुनाव मैदान में हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications