Bihar Weather Update: बिहार में पारा 47 के पार, भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने किया ये प्रबंध
Gaya Bihar Weather News: गया ज़िला का वर्तमान समय में तापमान 46 के आस पास रह रहा है। भीषण गर्मी तथा चिलचिलाती धूप से आम जनमानस को राहत देने के मकसद से जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने गर्मी शुरू होते ही सराहनीय क़दम उठाया है।
गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने ज़िले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने प्रखंड के सभी पंचायतों के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजार एरिया में शुद्ध पेयजल व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया था।

वर्तमान समय मे भीषण गर्मी चल रही है। हर हाल में ग्रामीण क्षेत्रो के सार्वजनिक चौक चौराहा, हाट बाजार इत्यादि में शुद्ध पेयजल व्यवस्था की निरंतर रहे इसकी निगरानी भी ज़िला पंचायत राज विभाग द्वारा ली जा रही है।
जिले के चौबीसों प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति के मद (वीएचएसएनसी) जो संबंधित वार्ड सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग के एएनएम इस मद के सदस्य होते हैं। संयुक्त बैंक खाते में राशि उपलब्ध करवा दी गई है।
उपलब्ध राशि से अपने पंचायत के सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड, हाट बाजार, प्रमुख चौराहों पर आम जनों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए संबंधित जगहों पर शुद्ध पेयजल हेतु प्याऊ की व्यवस्था की गई है, ताकि राहगीर शुद्ध ठंडा पेजल को पी कर अपने मन को तृप्त कर सकें।
राहगीरों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके। राहगीर इसका भरपूर लाभ ले रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन की इस व्यवस्था की काफी सराहना भी कर रहे हैं। लोगों के लिए शीतल पानी पीने के मकसद से मटका में पानी रखा गया है।
सभी पंचायतों में इसकी सुविधा लोगों के बीच बेहतर हो, इसलिए स्थानीय लोगों की देखरेख में लगाया गया है, ताकि जो भी राहगीर पानी पीने के लिए पहुंचे तो उन्हें शुद्ध ठंडा पेयजल मिल सके। यह व्यवस्था पूरे गर्मी के मौसम तक दिया जाएगा। वर्तमान समय में गया जिले में कुल 500 से ऊपर स्थान पर लोगों को शीतल पानी की व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications