Bihar Today: आज से फिर से शुरू होगी 'वोटर अधिकार यात्रा', बिहार में मिड-डे मील कर्मियों की हड़ताल
Bihar Hindi News Today- 21 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 21 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।
आज से फिर से शुरू होगी 'वोटर अधिकार यात्रा'
बुधवार को एक दिन के ब्रेक के बाद आज यानि 21 अगस्त को फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू हो रही है। राज्य में यह यात्रा तीन मोहनी दुर्गा मंदिर से शुरू होकर शेखपुरा, सिकंदरिया और जमुई होते हुए मुंगेर में समाप्त होगी।

बिहार में आज से मिड-डे मील कर्मियों की हड़ताल
बिहार मध्याह्न भोजन कर्मचारी संघ ने 21 अगस्त से हड़ताल का ऐलान किया है। इस संबंध में राज्य के शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि मिड-डे मील योजना प्रभावित न हो।
तेज प्रताप यादव ने किया एक और जयचंद का खुलासा
राष्ट्रिया जनता दल (RJD) और लालू परिवार से निष्कासित बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा, एक महत्वपूर्ण सूचना। पांच जयचंदों में से एक जयचंद आज बिहार छोड़कर भागने वाला है। आज शाम पटना जंक्शन से अपने पूरे परिवार समेत भागने की तैयारी कर चुका है। जब चुनाव का समय आया तो मैदान छोड़कर कर भागना ये क्या दर्शाता है आप जनता और मीडिया के भाई बंधु ही तय करें। कोई भी जयचंद मेरी नजरों से बच नहीं सकता है। धीरे धीरे और बचे हुए जयचंदों का भी चेहरा और चरित्र जल्द सामने आएगा। क्योंकि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। सभी मीडिया बंधु साथियों से कहना है कि अलर्ट मोड पर रहिए ये जयचंद पटना एयरपोर्ट, पटना जंक्शन या बस स्टैंड से भी जाकर भाग सकता है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
भारत मौसम विभाग (IMD) ने 21 अगस्त 2025 के लिए बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें 22 और 23 अगस्त को बिहार में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन मौसमीय परिस्थितियों के कारण निचले इलाकों में जलभराव, सड़क मार्गों का बाधित होना और शहरी क्षेत्रों में अंडरपासों का बंद होना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications