Bihar Today: पटना मेट्रो का ट्रायल आज से शुरू, यात्रियों के लिए आधुनिक सफर की राह तैयार
Bihar Hindi News Today- 20 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 20 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।
आज 'वोटर अधिकार यात्रा' पर ब्रेक, 21 को फिर से शुरू होगी यात्रा
आज 20 अगस्त को 'वोटर अधिकार यात्रा' पर ब्रेक रहेगा। इसके बाद, 21 अगस्त को यात्रा तीन मोहनी दुर्गा मंदिर से शुरू होकर शेखपुरा, सिकंदरिया और जमुई होते हुए मुंगेर में समाप्त होगी।

पटना मेट्रो का ट्रायल 20 अगस्त से शुरू
पटना मेट्रो का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। मेट्रो का ट्रायल रन 20 अगस्त से शुरू हो रहा है। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक, डिपो के कुछ ज़रूरी काम समय पर पूरे नहीं हो पाए थे, जिन्हें अब अंतिम रूप दे दिया गया है।
स्पीड, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक की होगी जांच
ट्रायल प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगा, जो मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक है। इस दौरान स्पीड, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक की सुरक्षा की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल सफल होने के बाद ही मेट्रो सेवा यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी। लक्ष्य है कि सितंबर के अंत तक पटना मेट्रो की शुरुआत हो जाए।
पहले चरण में कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो?
पहले चरण में मेट्रो न्यू आईएसबीटी, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड और बाईपास रूट पर दौड़ेगी। मेट्रो सेवा शुरू होने से पटना की बढ़ती ट्रैफिक समस्या में राहत मिलेगी। यात्रा समय कम होगा और सड़कों पर गाड़ियों का दबाव घटने से प्रदूषण में भी कमी आएगी। 20 अगस्त से शुरू होने वाला ट्रायल सिर्फ तकनीकी जांच नहीं, बल्कि पटना के आधुनिक और तेज़ रफ़्तार सफर की ओर पहला कदम है।












Click it and Unblock the Notifications