Bihar Today: औरंगाबाद-गया में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', पटना में मेयर के खिलाफ पार्षदों का मार्च

Bihar Hindi News Today- 18 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 18 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा'
18 अगस्त 2025 को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अगुवाई में 'वोटर अधिकार यात्रा' आज सासाराम से शुरू होकर औरंगाबाद और गया तक पहुंचेगी। सुबह 8 बजे देव रोड, अंबा, कुटुम्बा से यात्रा शुरू होगी और शाम 7:30 बजे खलीस पार्क, गया में जनसभा आयोजित होगी। रात्रि विश्राम रसलपुर क्रिकेट मैदान, गया में होगा। यह यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी और कुल 23-30 जिलों को कवर करेगी। इसका मकसद मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और 'वोट चोरी' के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना है।

today news hindi 18 august

बेगूसराय में लगेगा जॉब कैंप
बेगूसराय के युवाओं के लिए अगस्त महीने में जिला नियोजनालय की ओर से बड़े पैमाने पर जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुरक्षा जवान से लेकर सुरक्षा अधिकारी तक 210 पदों पर भर्ती होगी। सुरक्षा सुपरवाइजर के 20, सुरक्षा जवान के 150, कैश कस्टोडियन के 15 और सुरक्षा अधिकारी के 25 पद भरे जाएंगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, उम्र 19-40 वर्ष और हाइट 162-170 सेंटीमीटर तय की गई है। उम्मीदवारों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। जॉब कैंप 18-23 अगस्त तक अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित होगा।

पटना मेयर के खिलाफ पार्षदों का पैदल मार्च
पटना मेयर सीता साहू के खिलाफ 18 अगस्त को बिहार के सभी नगर निकायों से पार्षद, उपमुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद पटना में जुटेंगे और पैदल मार्च निकालेंगे। इस मार्च में लगभग एक हजार पार्षद शामिल होंगे। वे दारोगा राय पथ से जदयू और भाजपा कार्यालय तक जाएंगे और सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। पार्षदों का आरोप है कि सीधे चुनाव होने के बाद मेयर नगर पालिका को अपनी निजी संस्था बना रही हैं।

कक्षा 11वीं में स्पॉट नामांकन की तिथि बढ़ी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 अगस्त कर दी है। संस्थानों को 19 अगस्त तक सूची अपलोड करनी होगी। अब सीबीएसई, सीआईएससीई और अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र भी दाखिला ले सकते हैं। इस बढ़ोतरी से छात्रों को आठ दिन का अतिरिक्त समय मिला है। राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य रिक्त सीटों की जानकारी नोटिस बोर्ड पर लगाएंगे।

बिहार का मौसम अपडेट
18 अगस्त 2025 को बिहार में मौसम बदलता रहेगा। IMD के अनुसार, पटना और आसपास हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 28°C तक रहेगा। उत्तर बिहार के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जिससे जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। नागरिकों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+