बिहार: RLSP कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, मौत
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फपुर में रविवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा मुजफ्फरपुर के मीनापुर के पास हुआ है। यहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही एक प्राईवेट बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। चीख-पुकार मचने पर बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
रालोसपा का मंगल रथ बना काल
बस रुन्नीसैदपुर से हल्ला बोल कार्यक्रम के लिए एलएस कॉलेज जा रहा थी। इन दिनों चुनाव के मद्देनजर रालोसपा अपने कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर एक्टिव मोड में लाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करवा रही है।












Click it and Unblock the Notifications