भागलपुरः ऑक्सीजन सप्लाई के रुकने पर तीन कोरोना मरीज की हो गई मौत

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जानलेवा लापरवाही सामने आई है और आईसीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से तीन घंटे के अंदर 3 कोरोना मरीज की मौत हो गई। दरअसल, अस्पताल में आईसीयू के ऑक्सीजन पैनल में खराबी के बहाने ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली निजी एजेंसी अस्पताल प्रबंधन से अपने बकाए की रकम वसूलना चाह रही थी और बगैर सूचना के ऑक्सीजन के सेंट्रल पैनल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद कर दिया।

three corona patient died due to lack of oxygen

इसके चलते भागलपुर के लालुचक की रेणु देवी , पीरपैंती के अजीत दास और शंभुगंज के चंदर सिंह की मौत हो गई। अब अस्पताल प्रबंधन जांच में जुटा है कि ऑक्सीजन सप्लाई ब्रेक क्यों हुई। वहीं हॉस्पिटल सुपरीटेंडेंट ए. के भगत ऑक्सीजन सप्लाई के रुकने से मौत नहीं होने की बात करते हुए पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

अजीत दास की मौत एक मिनट के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने पर हुई, जबकि लालूचक की 50 वर्षीय महिला रेणु देवी की मौत शाम पांच बजे ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से हुई। इधर बांका जिला के शंभुगंज के 55 साल के चंदर प्रसाद सिंह की मौत दोपहर दो बजे हो गई। इससे पहले बूढ़ानाथ की एक महिला व एक बैंककर्मी की भी मौत ऑक्सीजन सप्लाई व जेनरेटर बंद होने से हुई थी।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की जिम्मेदारी गणपति सप्लाई एजेंसी को मिली हुई है। लेकिन एजेंसी का बकाया भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों ने ऑक्सीजन सप्लाई पैनल में खराबी का बहाना बनाकर सप्लाई को ब्रेक कर दिया। इसी कड़ी में आइसोलेशन के आईसीयू में भर्ती मरीज तक ऑक्सीजन पहुंचाने में देर हो गई। जिससे ऑक्सीजन के आभाव में कोरोना मरीज की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+