दिवाली से पहले लक्ष्मी-गणेश विसर्जन करने गए 3 भाई-बहन नदी में डूबे

पटना। बिहार के जहानाबाद में ही परिवार के तीन बच्चे की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है। तीनों दीपावली से पहले लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को नदी में विसर्जित करने के लिए गए थे। तभी अचानक नदी में पैर फिसलने के कारण सभी अपना नियंत्रण खो बैठे और पानी की गहरी धार में चले गए। धारा तेज होने के कारण सभी की नदी में डूबने से मौत हो गई। उनके आसपास अन्य लोग जो नदी में मूर्ति विसर्जित करने के लिए गए थे, उन्होंने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया लेकिन जब तक उन्हें बचाया जाता तब तक काफी देर हो चुकी थी। सभी नदी में लापता हो गए थे, जिसे काफी देर बाद बाहर निकाला गया। वहीं इस दर्दनाक हादसे की घटना जब गांव वालों को मिली तो पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया।

Three children drowned in river who went for Laxmi Ganesh visarjan in Bihar

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के रसूलपुर का है जहां लक्ष्मी गणेश की मूर्ति को नदी में विसर्जित करने के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। इस घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि बच्चे खेलते खेलते मूर्ति को तालाब में विसर्जित करने के लिए चले गए थे जहां पैर स्लिप करने की वजह से वह गहरे पानी में चले गए। जब तक उन्हें बचाया जाता तब तक सभी डूब चुके थे।

इस घटना की जानकारी जैसे ही उनके घर वालों को हुई सभी नदी तट पर पहुंचकर विलाप करने लगे। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया। इस घटना में मरने वाले तीन बच्चे सभी आपस में भाई-बहन थे जिसमें से भाई-बहन ज्योति कुमारी और सूरज के अलावा उनका चचेरा भाई ओमकार भी शामिल है।

इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है तो मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+