पटना: जेल में कैद है ये बाहुबली MLC फिर भी लाखों-करोड़ों की करता है हफ्ता वसूली
जब रंगदारी मांगने के आरोप में नालंदा जिले के रहने वाले सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने पुलिस के सामने कई ऐसे मामलों का खुलासा किया जिसे सुनने के बाद पुलिस भी चकित रह गई।
पटना। बिहार की राजनीति में अपराधी छवि और बाहुबली नेताओं की कमी नहीं है। कई ऐसे माननीय नेता बिहार की राजनीतिक सियासत में अपने कदम जमाए बैठे हैं जिनका नाम इलाके में दहशतगर्द के नाम से मशहूर है। तो कई ऐसे सफेदपोश लोग राजनीति का दामन थामे हुए हैं जिनके नाम के आगे बाहुबली जोड़ दिया जाता है। इस तरह के नेताओं का काम तो काला धंधे का होता है पर राजनीति का चोला पहनने के बाद ये सारे दाग धुल जाते हैं! आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे ही नेता के बारे में जिसका नाम राजधानी पटना के दानापुर इलाके में दहशतगर्द के नाम से मशहूर है।

लोग इनका नाम सुनते ही थरथराने लगते हैं। पटना के दानापुर निवासी एमएलसी रितलाल यादव उर्फ मुखिया जी जो कई वर्षों से जेल में कैद हैं फिर भी जेल से ही अपनी रंगदारी गैंग चलाता है। इस गैंग का काम हफ्ता वसूली, अवैध जमीन कब्जा, रंगदारी, सरकारी टेंडर, कॉप्रोमाइज करवाना, फिर ठेकेदारों से कमीशन के नाम पर पैसा लेना है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब राजधानी की पुलिस एक युवक को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ करने लगी तो उसने बताया की वो निर्दलीय एमएलसी रीतलाल यादव के लिए काम करता है और उनके कहने पर ही किसी के पास पैसे के लिए जाता है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया की जब रंगदारी मांगने के आरोप में नालंदा जिले के रहने वाले सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने पुलिस के सामने कई ऐसे मामलों का खुलासा किया जिसे सुनने के बाद पुलिस भी चकित रह गई। सोनू ने बताया की वो दानापुर से निर्दलीय एमएलसी रीतलाल यादव का खास आदमी है और उन्हीं के इशारे पर वो सारा काम करता है। जेल में बंद एमएलसी रितलाल यादव जेल से ही रंगदारी गैंग चलाते हैं और इस गैंग को जेल से ही मोबाइल और इंटरनेट के जरिए ऑपरेट करते हैं। इस गैंग में इसका काम ठेकेदारों से रंगदारी वसूलना और पेटी कांट्रैक्टर को मैनेज करने का है।
ये भी पता चला है की वो किसी भी टेंडर का 4% रंगदारी के रूप में लेता है। इसी की वजह से वो रेलवे ठेकेदार से 1 लाख 80 हजार के टेंडर का 4% रंगदारी मांग रहा थे। वहीं इस मामले में पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया की गिरफ्तार किए गए युवक के द्वारा जिन-जिन लोगों को इस मामले में संलिप्त बताया गया है उसके खिलाफ उचित और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications