Begusarai News: ज्वेलरी शॉप से लाखों का माल साफ़, मालिक के पहुंचने से पहले ही कांड कर गए अपराधी

Theft In Jewelry Shop Begusarai: बिहार में एनडीए की सरकार बन चुकी है, नेता अपराधियों पर नकेल कसने के दावे कर रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आपराधिक वारदातों (हत्या, लूट, चोरी आदि) की ख़बर सामने आ रही है।

ताज़ा मामला बिहार की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले बेगूसराय का है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सोमवार की रात करीब 1.10 बजे एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और लाखों रुपये के माल को उड़ा ले गए।

Theft In Jwellery Shop Begusarai thief Stolen Gold and Silver even before the owner arrived

न्यू माला ज्वेलर्स (तिलरथ रोड, बथौली चौक, बेगूसराय) को बदमाशों ने निशाना बनाया। दीपक कुमार सोनी (दुकान मालिक का बड़ा भाई) ने बताया कि रात में उन्होंने कॉल आया कि 6 लोग आपके दुकान में चोरी कर रहे हैं। प्रॉपर्टी मालिक को कालिक किया तो वह उठा नहीं रहे हैं।

मैंने चश्मदीद को कहा कि आप जाकर रोकिए तो उन्होंने कहा अकेले कैसे जाऊं कोई साथ होता तो जाते। कहीं उनके पास हथियार होगा तो कुछ भी अनहोनी हो जाएगी। चश्मदीद देखता रहा, जब तक मैं दुकान पर पहुंचा। बदमाश दुकान में रखा सारा माल लेकर फरार हो गए।

दुकान मालिक नीतीश सोनी ने कहा कि बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बेगूसराय में अपराधी लगातार ज्वेलरी शॉप को निशाना बना रहे हैं, लेकिन ज़िला प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है।

Theft In Jwellery Shop Begusarai thief Stolen Gold and Silver even before the owner arrived

महागठबंधन की सरकार में भी अपराध हो रहे थे, और अब एनडीए की सरकार में भी अपराधियों के हौसले बुलंद है। नेता सिर्फ़ अपराध पर लगाम का दावा करते हैं, लेकिन ज़मीन पर स्थिति कुछ और ही है। अपराधि बेख़ौफ़ घूमते हैं, उसे कानून का डर ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+