ग्रैजुएट चाय वाली के ठीक बगल में बैनर लगा युवक ने खोली शर्बत की दुकान, प्रियंका नहीं थी मौजूद
सोशल मीडिया कब किसे सुर्खियों में ला दे यह कोई नहीं जानता। कुछ महीने पहले कच्चा बादाम सिंगर भुवन सोशल मीडिया के ज़रिए ही चर्चा में आए।
पटना, 27 अप्रैल 2022। सोशल मीडिया कब किसे सुर्खियों में ला दे यह कोई नहीं जानता। कुछ महीने पहले कच्चा बादाम सिंगर भुवन सोशल मीडिया के ज़रिए ही चर्चा में आए। उनके गाने पर कई इन्फ़्लुएंसरों ने रील भी बनाए जो की काफ़ी वायरल भी हुए। अब सोशल मीडिया ने रातों रात प्रियंका को ग्रेजुएट चायवाली से मशहूर कर दिया। आप सभी ने प्रियंका की संघर्ष भरी कहानी तो पढ़ी ही होगी। प्रियंका ने एमबीए चायवाला से प्रेरित होकर चाय का स्टार्ट अप शुरू किया था। वहीं अब भागलपुर के रहने वाले आयुष ने प्रियंका से प्रेरित होकर शर्बत का स्टार्टअप शुरू किया है।

पटना महिला कॉलेज के पास लगाया स्टॉल
पटना महिला कॉलेज के पास ग्रैजुएट चायवाली ने अपने स्टार्ट शुरू किया था, वहीं अब आयुष (शर्बत वाला) ने भी प्रियंका से प्रेरित होकर उनके स्टॉल के ठीक बगल में ही बैनर लगाकर शर्बत का स्टॉल लगा लिया है। ग़ौरतलब है कि जब आयुष शर्बत वाले ने प्रियंका (ग्रैजुएट चायवाली) के स्टॉल के पास अपनी शर्बत की दुकान लगाई थी तो वह मौजूद नहीं थी। भागलपुर के रहने वाले आयुष ने बताया कि वह प्रियंका से ही प्रेरित होकर शर्बत का स्टॉल लगाया है। प्रियंका के टी स्टॉल के पास शर्बत स्टॉल लगाने का एक ही मक़सद है कि प्रियंका के सहारे थोड़ी पब्लिसिटी हो जाएगी। क्योंकि प्रियंका के पास लोग दूर-दूर से चाय पीने आते हैं, वह लोग भी मेरे काम को सराहेंगे।
Recommended Video

प्रियंका के सहारे मिलेगी पब्लिसिटी
आयुष शर्बत वाले ने बताया कि वह प्रियंका से प्रेरित होकर उनके बगल मैंने शर्बत का स्टॉल लगाया जो कि ग़लत है। लेकिन प्रियंका की वजह से अगर मुझे थोड़ी से पब्लिसिटी मिल जाएगी तो उनके व्यापार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि मैंने ठीक उन्हीं की तरह चाय का व्यापार नहीं किया है। अगर मैं चाय का व्यापार करता तो इसे ग़लत समझा जा सकता था। मैं अगर उनसे प्रेरित होकर दूसरी जगह स्टॉल लगाता तो शायद मेरे पास लोग नहीं आते, लेकिन इनके पास लोग दूर-दूर से आते हैं तो मैंने सोचा इस मौक़े को भुना लूं। मुझे भी काम चाहिए था प्रियंका से प्रेरित होकर उन्हीं के बगल में स्टार्ट अप शुरू कर दिया ताकि मुझे भी थोड़ी पब्लिसिटी मिल जाए।

चाय पीने वालों का लगा रहता है तांता
चाय वाला के बाद अब चाय वाली सुर्खियों में है। दरअसल अर्थशास्त्र में ग्रैजुएट छात्रा प्रियंका गुप्ता को दो सालों से नौकरी की तलाश में थी। लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पटना में ही चाय का बिजनेस शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रियंका के चाय बेचने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद से प्रियंका भी सुर्खियों में छा गईं और अब उनके दुकान पर भी चाय पीने वाले ग्राहकों का तांता लग रह है। पटना महिला कॉलेज के पास स्टॉल लगाने वाल प्रियंका का कहना है कि उन्होंने प्रफुल्ल बिलोर (एमबीए चायवाला) से प्रेरणा लेते हुए यह बिज़नेस शुरू किया है। जब चायवाले हो सकते हैं तो चायवाली क्यों नहीं हो सकती। इसलिए उन्होंने यह बिजनेस शुरू किया है।

चर्चा में बना 'आईआईटियन चायवाला'
चाय का बिज़नेस इन दिनों युवाओं को खूब भा रहा है, 'आईआईटियन चायवाला' भी चर्चा में बना हुआ है। आईआईटी में पढ़ने वाले बिहार के रहने वाले चार दोस्तों ने चार 'आईआईटियन चायवाला' नाम से अपना स्टॉल डाला है । इस कॉन्सेप्ट पर काम करने वाले छात्र का नाम रणधीर कुमार है जो कि भोजपुर जिले के गोपालपुर गांव से ताल्लुक रखता है । रणधीर कुमार आईआईटी मद्रास में बीएसएसी फर्स्ट इयर के छात्र हैं। इन्होंने अपने दोस्तों अंकित, सुजान कुमार और इमाद शमीम के साथ मिलकर चाय बेचने की शुरुआत की है। रणधीर कुमार रमना मैदान के पास चाय की स्टॉल लगाते हैं। ग़ौरतलब है कि चाय बेचने वाले चारो दोस्त अलग-अलग आईआईटी के छात्र हैं। 'आईआईटियन चायवाला' के नाम से बिहार में अब चार सेंटर है। जिसमें बोरिंग रोड(पटना), गोला रोड(पटना), रमना मैदान (आरा), बामपाली (आरा) का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: नेहरू ने 'आइडिया ऑफ इंडिया’ की पटकथा लिखी, नीतीश कुमार 'आइडिया ऑफ बिहार’ को आकार दे रहे हैं- परवेज़












Click it and Unblock the Notifications