बिहार में हारते ही कांग्रेस में उठे बगावत के सुर, पार्टी नेता ने कहा- हमसे अच्छा प्रदर्शन तो लेफ्ट ने किया
बिहार में हार के बाद कांग्रेस में उठे बगावत के सुर, कहा- हमसे अच्छा प्रदर्शन तो लेफ्ट ने कर दिया
नई दिल्ली। बिहार चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद एनडीए गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रही है। बिहार में एनडीए गठबंधन जीत का जश्न मना रहा है वहीं विपक्षी पार्टी आगे की रणनीति बनाने में जुट चुकी है। इसी बीच कांग्रेस नेता ऋषि मिश्राा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सिर इस हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। इसके साथ कांग्रेस में अब बगावत के सुर सुनाई देने शुरू हो चुके हैं।
Recommended Video

ऋषि मिश्रा ने बुधवार को कहा कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के वजह से आज हमारी सरकार नहीं बनी। 40 वर्षों से आप मिथिलांचल में राजनीति कर रहें। RJD ने आपको 70 सीट दी और आप 19 सीट ही जीतें, आप से अच्छा प्रदर्शन लेफ्ट पार्टी करती है। मेरा सोनिया जी से निवेदन है कि आप हम कांग्रेसियों को बचा लीजिए।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Election Result 2020) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 125 सीटों के पूर्ण बहुमत के साथ जीत गई है। हालांकि, कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपनी साख बचाने में कामयाब रहे। तो वहीं, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
"नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे, क्योंकि यह हमारा कमिटमेंट था"
वहीं भाजपा को अधिक सीटों पर जीत मिली है इसके बाद नीतीश के बजाए भाजपा नेता को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात सामने आ रही थी, लेकिन सुशाी मोदी ने बुधवार को साफ कर दिया कि बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की जगह किसी और को मौका देने का कोई सवाल ही नहीं उठता। नीतीश ही फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। सुशील मोदी बोले कि, "नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे, क्योंकि यह हमारा कमिटमेंट था।"












Click it and Unblock the Notifications