सनातन पर हमला बोलने वाले का चुनावी दंगल में सुपड़ा साफ़ हो जाएगा, भाजपा विधायक ने बताई ये वजह
Bihar BJP MLA News: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के 'गणेश जी को दूध पिलाने वाले पाखंडियो लड़ाई' वाले बयान पर सियासी पारा चढ़ चुका है। भाजपा नेताओं में नाराज़गी भी देखने को मिल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पर पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा नेत्री रेणु देवी ने भी तीखा प्रहार किया। वहीं भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा ने भी महागठबंध निशाना साधा, उन्होंने कहा कि- चुनावी दंगल में सुपड़ा साफ हो जाएगा।
वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा (केवटी विधानसभा, दरभंगा) ने INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में जनता से रूबरू होने वाले नेता ऊल जुलूल बयानबाज़ी कर रहे हैं। सनानतन धर्म पर हमला कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

जनता सब जानती है कि चुनाव के मौसम में सियासी बयानबाज़ी कर 'INDIA गठबंधन' के नेता जनता को बरगला रहे हैं। धर्म को लेकर टिप्पणी कर माहौल ख़राब कर रहे हैं। ज़मीन पर काम करते, जनता के बीच रहते तो, लोगों की परेशानियों को समझते। चुनाव के नज़दीक आते ही जनता को संबोधित करने के लिए राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं।
भाजपा नेता साल के 12 महीने तक घर-घर तक सक्रिय रहती है, उनके नेता अपने क्षेत्र की जनता की परेशानियों का हल निकालते हैं। यही वजह है कि लगातार दो बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। तीसरी बार भी हम लोग जीत दर्ज करेंगे। विपक्षी पार्टियां चुनावी मौसम में माहौल बना रही हैं, हम लोग सालों भर जनता के बीच ही रहते हैं।
बिहार में आए दिन हत्या, लूट, मर्डर और किडनैपिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। प्रशासन बेलगाम है, अपराधियों को कानून का ख़ौफ नहीं है। शराबबंदी पूरी तरह से फेल है। बिहार में सुशासन बाबू की नहीं कुशासन बाबू की सरकार है। महागठंबधन के नेता बिहार को सही चला नहीं पा रहे, जनता उनके हाथों में देश की कमान कैसे सौंप देगी।












Click it and Unblock the Notifications