Bihar News: सुलझ गई वंदे भारत ट्रेन को उड़ाने की गुत्थी, चिट्ठी की एक गलती से पुलिस ने धर दबोचा
Bihar News: बिहार में के बक्सर ज़िले में हुए रेल हादसे की ख़बर से अभी तक लोग निकल भी नहीं पाये थे, कि वंदे भारत ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी से लोगों में दहशहत पसरा हुआ था। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की ज़िम्मेदारी लेते हुए रेल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
नॉर्थ ईस्ट ट्रेन हादसा को ट्रेलर बताते हुए वंदे भारत ट्रेन को उड़ाने की बात से पुलिस हरकत में आई। मामले की जांच शुरू करते हुए जब चिट्ठी का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। एक शिक्षक ने भद्दा मज़ाक करते हुए दूसरे शिक्षक को फंसाने के लिए ऐसा किया था।

पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन के प्रबंधक को एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें धमकी देते हुए डेढ़ करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। रेल डीएसपी सुशांत कुमार चंचल के मुताबिक चिट्ठी में लिखा था कि राशि नहीं मिलने पर राजधानी ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन और जनशताब्दी ट्रेन नहीं बचेगी। आप लोगों ने लेटर की अनदेखी करने पर पहले ही नार्थ-ईस्ट का हाल देख चुके हैं।
चिट्ठी पर संज्ञान लेते हुए रेल पुलिस ने एक ख़ास टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की। चिट्ठी में लिखे मोबाइल नंबर का डिटेल्स निकालने के बाद रामकृष्णानगर (पटना) के रहने वाले कमलदेव सिंह के पास पुलिस पहुंची, क्योंकि उनके नाम पर ही यह नंबर था। कमलदेव से पूछताछ में पता चला कि उसने चिट्ठी नहीं लिखी थी। इसके बाद राइटिंग की जांच से पता चला कि सही में उसने नहीं लिखा था।
कमलदेव ने बताया कि पटना सिटी के विद्यालय में पढ़ाने वाले बहादुरपुर निवासी कामता प्रसाद का यह काम है। उसने ही जेल भेजनवाने के लिए यह साजिश रची है। कमलदेव की बात पर पुलिस ने कामता प्रसाद के घर दबिश डाली और पूछताछ के आधार पर हिरासत में ले लिया। बिहार राज्य आवास बोर्ड जमीन मामले में करोड़ों रुपये का गबन हुआ था। इस आरोप में कामता प्रसाग 4 महीने पहले जेल गया था। हाल ही में ज़मानत पर बाहर आया है।












Click it and Unblock the Notifications