Bihar: राजधानी पटना में Indigo के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Bihar: राजधानी पटना में Indigo के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। प्रदेश में अपराध के मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं विपक्ष सत्ताधारी पार्टी पर लचर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। इन सब सियासी बयानबाजियों के बीच मंगलावर देर शाम राजधानी पटना में अपराधियों ने इंडिगो( Indigo) के स्टेट मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी।

 The Manager at IndiGo, who was shot at by unidentified bike-borne men in Punaichak area of Patna, dies.

बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने राजधानी पटना के पुनाईचक इलाके में इंडियो एयरलाइंस( Indigo Airlines) के मैनजर की गोली मारकर हत्या कर दी। पटना एयरपोर्ट पर कार्यरत इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार की देर शाम जब अपने घर लौट रहे थे तो बाइक सवार अपराधियों ने हत्या कर दी, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मीडिय़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक पर सवार अपराधियों ने रूपेश कुमार पर ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की। इसके बाद बेलगाम अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रूपेश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल है। वहीं पुलिस घटना की तफ्तीश कर अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+