स्वीपर के पैरों के नीचे दबी नौजवान बेटे की लाश देख दहल गया बाप का दिल

पटना। एक मजबूर पिता का दिल उस वक्त रो उठा जब उसने देखा कि उसके जवान बेटे की लाश को स्वीपर अपने पैरों के नीचे दबा कर रिक्शे से ले जा रहा है। स्वीपर बेटे के कंधे पर लात रखे हुए मस्ती से जा रहा था और पीछे-पीछे यह नजारा देख पिता फूट-फूट कर रोते हुए सिस्टम को कोस रहा था। आगे-आगे बेटे की लाश और पीछे से आंसू बहा रहे पिता की यह तस्वीर पूरे शहर के लोग देख रहे थे पर किसी ने भी उसे चुप कराने या दिलासा देने की जहमत नहीं उठाई। ये नजारा देख जब पिता का दिल विचलित हो उठा तो उसने स्वीपर को ऐसा करने से रोका। लेकिन स्वीपर उल्टा मजबूर पिता पर ही बरस पड़ा। स्वीपर ने दलील दी कि लाश को हमेशा से इसी तरह ले जाया जाता रहा है।

ट्रेन से कट कर हो गई थी बेटे की मौत

ट्रेन से कट कर हो गई थी बेटे की मौत

मामला बिहार के बक्सर जिले का है जहां एक 22 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस वाले ने इसे पोस्टमार्टम के लिए रिक्शे पर सवार स्वीपर के साथ बक्सर सदर अस्पताल भेजा था। जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के कठार थाना क्षेत्र के रहने वाला सोनू तिवारी सोमवार शाम ट्रेन से कहीं जा रहा था, तभी टुड़ीगंज स्टेशन के पास उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया था। ट्रेन की चपेट में आने के कारण उनकी मौत हो गई थी।

संवेदनहीन स्वीपर ने बढ़ाया बाप का दुख

संवेदनहीन स्वीपर ने बढ़ाया बाप का दुख

मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लाश को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मामले की जानकारी घरवालों को दी गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही आंसू बहाते पिता रेलवे स्टेशन पहुंचे और अपने बेटे को ले जाने की बात कही तभी थानेदार ने उसे पोस्टमार्टम का आदेश देते हुऐ स्वीपर के साथ रिक्शे पर लादकर भेज दिया। इस दौरान स्वीपर सोनू के शव पर पैर रखकर सफर करने लगा जिसे देख उसके पिता और भी फूट-फूट कर रोने लगे।

रो-रो कर पिता कोसता रहा सिस्टम को

रो-रो कर पिता कोसता रहा सिस्टम को

जब अस्पताल में उनके पिता रामेश्वर नाथ तिवारी से उनके रोने का कारण पूछा गया तो उन्होंने रेलवे पुलिस के सिस्टम को कोसते हुए कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस के द्वारा एक तो उन्हें एंबुलेंस नहीं दी गई और दूसरी तरफ उनके बेटे की लाश का स्वीपर द्वारा अपमान किया गया। मजबूर पिता ने बताया कि कि यह नजारा हम ही नहीं बल्कि पूरा शहर देख रहा था। किस तरह स्वीपर हमारे बेटे के लाश पर पैर रखकर मस्ती से सफ़र कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+