हनुमान जी को खुश करने के लिए भक्त ने चढ़ाया आठ लाख का लड्डू

पटना। बिहार में एक भक्त ने भगवान के प्रति अपनी भक्ति का एक अनोखा उदाहरण पेश किया। भक्त ने हनुमान जी को खुश करने के लिए पांच टन वजन का लड्डू लाखों रुपए की लागत से बनवाया और प्रसाद के रूप में हनुमान जी पर चढ़ाया। इस विशालकाय लड्डू को देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे। लड्डू इतना भव्य था कि इसकी चर्चा चारों तरफ होने लगी।

हनुमान जी को खुश करने के लिए भक्त ने चढ़ाया आठ लाख का लड्डू

पांच टन है लड्डू का वजन
भगवान हनुमान की ऐसी भक्ति बिहार के दरभंगा जिले में देखने को मिली जहां मनोकामना पूरा होने के बाद एक भक्त ने सौ मन का लड्डु बनाया और फिर हनुमान जी को भोग लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी भी मौजूद थे और उन्होंने कहा कि आज तक हमने भी ऐसा भक्ति नहीं देखा जहां भक्तों ने 8 लाख रूपय का लड्डू भगवान पर बना कर चढ़ाया हो।

लड्डू को बनाने में 12 हलवाई पिछले 13 दिनों से लगे थे
जानकारी के अनुसार बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय पुलिस लाइन के प्रांगण में अवस्थित हनुमान मंदिर में पिछले 1 महीने से सीताराम संकीर्तन महायक्ष का कार्यक्रम चल रहा था जिसका आज समापन होना था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पूजा के दौरान दरभंगा के रहने वाले एक भक्त ने मनोकामना पूरी होने की बात करते हुए हनुमान जी पर पांच टन वजन का लड्डू चढ़ाया जिसकी कीमत 8 लाख रुपए बताई गई। इस लड्डू को बनाने में 12 हलवाई पिछले 13 दिनों से मेहनत कर रहे थे। आसपास के लोगों को जैसे ही इस प्रसाद के बारे में पता चला वह हनुमान मंदिर पहुंचे और इसे देखने लगे। आसपास के लोगों का कहना है कि लहेरियासराय पुलिस लाइन के प्रांगण में स्थित हनुमान मंदिर मे भक्तों की ऐसी आस्था और विश्वास है कि आज तक कोई भी यहां से खाली हाथ नहीं लौटा है। इसी के वजह से हनुमान जी की पूजा यहां विशेष तरीके से की जाती है। लेकिन आज भक्तों ने जिस तरह आठ लाख का लड्डू चढ़ाया है वह वाकई ऐतिहासिक है क्योंकि आज तक जिले में किसी में भी ऐसा नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+