बंद कमरे में तेज प्रताप ने जीतन राम मांझी से 40 मिनट की बातचीत, कहा- अंकल से मार्गदर्शन लेने आए हैं

पटना। आज यानी कि शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है। इस मौके पर सभी नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी। इसी कड़ी में हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बी बधाई दी। लेकिन शुक्रवार की दोपहर में जो कुछ हुआ, वह बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंच गए। बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। हाल ही में मांझी ने लालू यादव और राबड़ी देवी की शादी की सालिगरह पर बड़ी ही गर्मजोशी के साथ बधाई दी थी।

Recommended Video

    Lalu Yadav के जन्मदिन पर Jeetan Ram Manjhi से मिले Tej Pratap,बढ़ा सियासी पारा | वनइंडिया हिंदी
    tejpratap yadav met with jeetan ram manjhi

    जीतन राम मांझी से मुलाकात करने के बाद तेज प्रताप उनके साथ ही बाहर निकले। बाहर निकलते ही मांझी ने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक है। लालू जी से पुराना संबंध रहा है। उनके पारिवारिक संबंध भी रहा है। ऐसे में तेजप्रताप से शिष्टाचार के तहत मुलाकात हुई है। वहीं तेजप्रताप ने कहा कि वो अंकल से मार्गदर्शन लेने आए हैं। इनसे अक्सर मार्गदर्शन मिलता रहता है। काफी अनुभवी हैं। ये बताएंगे तभी तो हम आगे की राजनीति करेंगे।

    बता दें कि अगर बिहार में समीकरण बदला तो महागठबंधन+AIMIM+HAM+VIP यानी 110+5+4+4=123 का बहुमत हो जाएगा। तेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी से मुलाकात करने से पहले ये बयान दिया था कि जिनका NDA से मन डोल रहा है, उनका RJD में स्वागत है। ऐसे बयान के बाद जीतन राम मांझी से मुलाकात करना, बिहार की राजनीति में नया खेला होने का इशारा करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+