तेज प्रताप यादव का दावा, कहा- प्रदेश में महागठबंधन की होगी सरकार और तेजस्वी होंगे सीएम

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन अपनी जीत को लेकर दावा कर रहे हैं। इसी कड़ी में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने फिर से दावा किया है बिहार में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। तेजप्रताप ने तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी भी कर दी। हालांकि खुद के ख्याली मंत्री पद के बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार आएगी तो प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का पहला चरण और दूसरे चरण के साथ-साथ तीसरे चरण में भी नतीजा अच्छा होगा।

tejpratap yadav acclaimed that mahagathbandhan will make government in state

Recommended Video

    Bihar Elections 2020: Tejashwi Yadav का तंज- BJP के लिए अब महंगाई डायन नहीं भौजाई | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि इस बार तेजप्रताप समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां दूसरे चरण में मतदान हो चुका है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पर राजद नेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, तेज प्रताप यादव समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं समस्तीपुर के युवा राजद के जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था।

    प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया था कि हसनपुर के मंगल गढ़ में तेजस्वी यादव की जनसभा में हिस्सा लेने वह जब पहुंचे तो उस दौरान तेजप्रताप यादव वहां आए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। अमरेश राय ने आरोप लगाया था कि तेजप्रताप यादव उन्हें मंच पर गाली देते हैं। अमरेश ने बताया कि वह पिछले 15 साल से युवा राजद के अलग-अलग पदों पर रहे हैं और पिछले 10 साल से पार्टी के युवा विंग के जिला अध्यक्ष हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+