'हाफ पैंट में उतरी तो सभी की ज़मानत ज़ब्त', महिला नेत्री पर टिप्पणी कर मुसीबत में फंसे 'तेजस्वी के मंत्री'

Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। वहीं महागठबंधन के नेता खुद अपने गठबंधन के नेताओं की मुश्किलें बढ़ाते नज़र आ रहे हैं।

राजद के दिग्गज नेता और प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव पर महिला नेत्री पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ गया में मामला दर्ज किया गया है। जदयू नेत्री (जिला परिषद सदस्या, बेलागंज विधानसभा क्षेत्र) पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में फतेहपुर थाना (गया) केस संख्या 615/23 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 dr surendra Prasad Yadav in trouble

एक कार्यक्रम के दौरान मई महीने में डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव (सहकारिता मंत्री, बिहार सरकार) ने महिला नेत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद सियासी पारा चढ़ गया था, इस बाबत गया कोर्ट में परिवाद दायर कराने के साथ ही महिला आयोग में भी शिकायत की हुई थी। अब कोर्ट के निर्देश पर सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है।

महिला नेत्री ने सबूत में वीडियो भी दिया है, जिसमें 04 मई 2023 को गया के टनकुप्पा प्रखंड मुख्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेंद्र यादव कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि, मेम दिल्ली से सीधे आ जाएगी, वह जब हाफ कपड़ा पहन के ऊपर से नीचे तक आएगी, सारे युवक उसी के पीछे जाएगा और सारा वोट उसी को डाल देगा। इससे दिग्गज नेता धराशाई हो जाएंगे।

एक मेम मेरे विधान परिषद क्षेत्र से हाफ पैंट पहन के चुनाव लड़ी, हाफ विदेशी कपड़ा पहन के जिला परिषद से चुनाव सड़ी और सब नेता का ज़मानत ज़ब्त कर दिया। अब सभी लोग उसे खोज रहे हैं। लड़का सब तो पहले उसका फोटो अपने मोबाइल में रखा था, चुम्मा लेता था। लड़का सबके ख्वाब में रात में आ रहा था। अब दिखाई भी नहीं दे रहा। 4 मई 2023 को हुई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ महिला नेत्री ने शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद तेजस्वी के मंत्री की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+